फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan government school principal arrest taking bribe of Rs. 25000 in barmer

सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल ने की घिनौनी हरकत, रंगे हाथों पकड़ा गया

Thu, 18 Jan 2018 06:03 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Thu, 18 Jan 2018 06:03 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan government school principal arrest taking bribe of Rs. 25000 in barmer
demo pic - फोटो : अमर उजाला
स्कूल में बच्चों को संस्कार और चरित्र का पाठ पढ़ाने वाला प्रिंसिपल ही गलत काम कर बैठा, लेकिन उसकी ये हरकत छिप नहीं सकी। आखिरकार वह रंगे हाथों पकड़ा गया। इस काम ने उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। मामला रिश्वत लेने से जुड़ा है।
विज्ञापन


भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने आज एक कार्रवाई करते हुए सरकारी स्कूल के प्रिंसीपल को 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। एएसपी चिरंजीलाल के नेतृत्व में यह कार्रवाई चित्तौड़गढ़ एसीबी की टीम ने बांसवाड़ा में की।
विज्ञापन


एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी नरेश कुमार टेलर है। वह राजकीय सीनियर सैकंडरी स्कूल, मोतीठिंडी, जिला बांसवाड़ा में प्रिंसीपल है। उसके खिलाफ एक व्यक्ति ने एसीबी में शिकायत दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिड-डे मिल का बिल पास करने की एवज में मांगी रिश्वत

Rajasthan government school principal arrest taking bribe of Rs. 25000 in barmer
शिकायत में बताया गया था कि स्कूलों में बांटे जाने वाले पोषाहार मिड-डे मिल का बिल पास करने की एवज में स्कूल​ प्रिंसिपल नरेश कुमार मोटी रकम रिश्वत मांग रहा है। तब एसीबी ने शिकायत का सत्यापन करवाया। जिसमें प्रिंसिपल नरेश ने परिवादी से 10 हजार रुपए की रिश्वत ली थी।

इसके बाद एसीबी ने आज ट्रेप रचा और परिवादी को 25 हजार रुपए लेकर प्रिंंसिपल नरेश कुमार के पास भेजा। रिश्वत की रकम लेते ही इशारा मिलने पर एसीबी टीम ने रंगे हाथों प्रिंसिपल नरेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से रिश्वत की रकम बरामद कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed