फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan fraud with a businessman in jaipur worth of Rs.2 lakh

कार में बैठे व्यापारी से लाखों की लूट, यूं दिया वारदात को अंजाम

Fri, 09 Feb 2018 08:23 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Fri, 09 Feb 2018 08:23 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan fraud with a businessman in jaipur worth of Rs.2 lakh
demo pic - फोटो : amar ujala
राजधानी जयपुर में दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने कार में सवार एक व्यापारी का ध्यान बंटाया और चकमा देकर सीट पर रखा लाखों रुपए की नकदी भरा बैग उठाकर भाग निकले। इस बैग में करीब 2 लाख रुपए रखे थे।
विज्ञापन


यह वारदात जयपुर के विद्याधर नगर इलाके में आज हुई। सब इंस्पेक्टर भंवर सिंह ने बताया कि ठगी की वारदात प्रताप नगर कॉलोनी, मुरलीपुरा में रहने वाले हरीप्रसाद अग्रवाल के साथ हुई। उनकी दीनानाथ जी का रास्ता, चांदपोल बाजार में किराणा की दुकान है।
विज्ञापन


आज सुबह करीब साढ़े 11 बजे हरीप्रसाद अपने बेटे के साथ कार में सवार होकर घर से दुकान के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान रास्ते में विद्याधर नगर स्थित आईडीबीआई बैंक के सामने रुके। जहां हरीप्रसाद कार में बैठे रहे और उनका बेटा बैंक में चेक डालने चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इशारा करते हुए कहा- अंकल कोई बुला रहा है और फिर

Rajasthan fraud with a businessman in jaipur worth of Rs.2 lakh
इसके बाद वह दो लाख रुपयों से भरा बैग कार की अगली सीट पर रखकर दोबारा आईडीबीआई बैंक में चला गया। तभी हेलमेट लगाए बाइक सवार एक युवक आया। उसने कार में सवार हरीप्रसाद को इशारा करते हुए कहा कि अंकल कोई आपको बाहर बुला रहा है।

तब हरीप्रसाद झांसे में आकर कार से उतरकर बाहर आ गए। तभी दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार दो और युवक वहां आए और कार की सीट पर रखा 2 लाख रुपयों से भरा बैग उठाकर भाग निकले।

यह देखते ही हरीप्रसाद चिल्ला उठा। वे बेटे के साथ कार से पीछा कर पाते, तब तक बाइक सवार बदमाश भाग चुके थे। वारदात की सूचना मिलने पर एडिशनल डीसीपी राजेश मील, एसीपी जगमोहन शर्मा समेत विद्याधर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और नाकाबंदी करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed