फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan fraud gang caught up to get insurance death claim in jaipur

पुलिस की गिरफ्त में आया 'मुर्दा', पत्नी के साथ इसलिए चल रहा था फरार

Wed, 14 Feb 2018 02:52 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Wed, 14 Feb 2018 02:52 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan fraud gang caught up to get insurance death claim in jaipur
एसओजी की गिरफ्त में आरोपी दंपत्ति - फोटो : Vishnu Sharma

पुलिस ने आज एक 'मुर्दा' व्यक्ति को उसकी पत्नी के साथ गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


मामला फर्जी मौत दिखाकर इंश्योरेंस डेथ क्लेम उठाने वाली गैंग से जुड़ा हुआ है। इस गैंग का पर्दाफाश राजस्थान एसओजी ने नौ फरवरी को छह आरोपियों को अरेस्ट किया था। इस मामले में फरार चल रहे एक दंपती को आज गिरफ्तार कर लिया। 

डीआईजी संजय श्रोत्रिय ने बताया कि एसओजी पुलिस की गिरफ्त में आया आरोपी जितेंद्र सिंह और उसकी पत्नी मंजू है। आरोपी जितेंद्र सिंह आॅटोरिक्शा चालक है और दिल्ली का रहने वाला है। एसओजी ने आरोपी दंपत्ति को उत्तरप्रदेश से पकड़ा। इसके बाद उन्हें आज जयपुर लेकर पहुंची।
विज्ञापन


एसओजी एडीजी उमेश मिश्रा ने बताया कि इससे पहले 9 फरवरी को इस संगठित गैंग में शामिल छह आरोपियों को एसओजी गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें रघुराज चौहान, राजेश कुमार निवासी पालम विहार, गुरुग्राम हाल मैनेजर यूनियन बैंक आॅफ इंडिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक आदमी का छह कंपनियों से इंश्योरेंस

Rajasthan fraud gang caught up to get insurance death claim in jaipur
एसओजी की गिरफ्त में ठगी की गैंग - फोटो : Vishnu Sharma

तीसरा आरोपी एडवोकेट चतुर्भुज मीणा निवासी दौसा है। आरोपी यशवंत सिंह उर्फ यश चौहान निवासी उत्तरप्रदेश हाल नई दिल्ली है। पांचवां आरोपी रमेशचंद्र जाटव निवासी हिंडौन सिटी, करौली हाल एएसआई थाना रामगढ़ पचवारा जिला दौसा है। जबकि आरोपी डॉक्टर सतीश कुमार खंडेलवाल निवासी दौसा है। वह सरकारी अस्पताल में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी है। 

इस गैंग का मुख्य सूत्रधार इंश्योरेंस कंपनी का क्लेम उठाने से पहले फील्ड इंवेस्टिगेशन करवाने वाली एक फर्म का संचालक रघुराज सिंह चौहान है। चौहान ने इंश्योरेंस डेथ क्लेम फर्जीवाड़े से पाने के लिए आरोपी आॅटोरिक्शा चालक जितेंद्र का पहले छह कंपनियों से इंश्योरेंस करवाया। इसके बाद फर्जी सड़क हादसे में जितेंद्र की मौत होना बता दिया। 

यूं हुआ पर्दाफाश

Rajasthan fraud gang caught up to get insurance death claim in jaipur
crime - फोटो : Demo pic

रघुराज चौहान ने प्रोफेशनल गैंग में शामिल जितेंद्र की मौत की सड़क हादसे में फर्जी मुकदमा दर्ज करवाया। डॉक्टर सतीश से फर्जी तरीके से मौके पर पोस्टमार्टम होना बताया। इसके बजाज इंश्योरेंस कंपनी से 16 लाख रुपयों का डेथ क्लेम उठाकर इंश्योरेंस पॉलिसी में नॉमिनी बनी उसकी पत्नी मंजू को दिलवा दिए।

फिर इन रुपयों का आपस में बंटवारा कर लिया। पिछले साल 10 अक्टूबर को दौसा जिले के कोतवाली थाने में पुलिस की एक झूठी तहरीर द्वारा जितेंद्र सिंह नामक व्यक्ति का फर्जी पोस्टमार्टम करवाने का मुकदमा दर्ज हुआ था। तब केस की जांच एएसपी करन शर्मा को सौंपी गई तो अनुसंधान में गैंग का पर्दाफाश हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed