फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan death Mystery- a boy found dead in kota

ये डेथ भी बनती जा रही है मिस्ट्री, यहां भी हैं कई सवाल

Tue, 19 Dec 2017 05:52 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 19 Dec 2017 05:52 PM IST
विज्ञापन
rajasthan death Mystery- a boy found dead in kota
drowned
घर निकलते वक्त मां से कहा कि खाना बनाकर रखना, दस मिनट में आ रहा हूं। इसके बाद वो लौटकर नहीं आया। 
विज्ञापन



मामला राजस्थान के कोटा का है। यहां दो दिन पहले नहर में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। जिसकी शिनाख्त मंयक शर्मा के तौर पर हुई है। मयंक के परिजन हत्या की आशंका जाहिर करते हुए मामले की गहनता से जांच की मांग कर रहे हैं। नदीपार क्षेत्र के लोगों के साथ परिजन आज एसपी ऑफिस पहुंचे और ज्ञापन सौंपकर मयंक की मौत की जांच कराने की मांग की। 

फिर नहीं लौटा खाना खाने

rajasthan death Mystery- a boy found dead in kota
मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
मृतक के भाई शोभित ने कहा कि मयंक घर से निकलने से पहले मां को खाना बनाने और 10 मिनट में लौटने का कहकर निकला था। इसके बाद वो  लापता हो गया और दो दिन बाद उसका शव नहर मिला।

परिजनों कहना है कि मयंक का शव दो दिन पुराना भी नहीं था। मयंक के साथ अनहोनी घटना होने की आशंका को देखते हुए परिजनों ने इस मामले की बारिकी से जांच करवाने की मांग की है। फिलहाल पुलिस मोबाइल लोकेशन और अन्य बिन्दुओं को लेकर जांच कर रही हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed