फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Conviction text change MLA's son alcohol samples, case against FSL officerin jaipur

हिट एंड रन: MLA के बेटे का एल्कोहल सैंपल बदला, एफएसएल अधिकारी के खिलाफ FIR

Wed, 17 Jan 2018 10:03 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Wed, 17 Jan 2018 10:03 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan Conviction text change MLA's son alcohol samples, case against FSL officerin jaipur
सिद्धार्थ महरिया - फोटो : file photo
नशे में धुत होकर तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार से तीन राहगीरों की जान लेने के आरोपी विधायक पुत्र का एल्कोहल सैंपल बदलने का मामला सामने आया है। इसके बाद एफएसएल अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है। 
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार, राजधानी जयपुर में 1 जुलाई 2016 की देर सेंट जेवियर स्कूल के पास बीएमडब्ल्यू ने तीन राहगीरों को रौंद दिया था। आरोप है कि इस कार को विधायक नंद किशोर  का बेटा सिद्धार्थ महरिया चला रहा था। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सिद्धार्थ महरिया और उसके दोस्त जयंत जाखड़ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों का एसएमएस अस्पताल में मेडिकल मुआयना और एल्कोहल टेस्ट करवाया गया था। जो पॉजीटिव आया। 
विज्ञापन


जबकि एफएसएल रिपोर्ट इसके विपरीत थी। इस पर गृह विभाग के आदेश पर मामले की जांच जयपुर कमिश्नरेट के शास्त्री नगर थानाप्रभारी महावीर प्रसाद सौंपी। करीब 22 गवाहों के बयानों और अन्य सबूतों के अनुसंधान के बाद यह आरोप सही पाया गया। इस पर थानाप्रभारी महावीर प्रसाद की ओर से एफएसएल अधिकारी विनोद जैन के खिलाफ विभिन्न आपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूं बदली रिपोर्ट

Rajasthan Conviction text change MLA's son alcohol samples, case against FSL officerin jaipur
road accident - फोटो : Demo pic
बाद में आरोपी सिद्धार्थ महरिया के ब्लड सैंपल से संबंधित जांच रिपोर्ट जब ​विधि विज्ञान प्रयोगशाला से प्राप्त हुई तो उसमें एल्कोहल की मात्रा नहीं पाई गई। थानाप्रभारी महावीर सिंह ने मुकदमा रिपोर्ट में निष्कर्ष निकाला कि विभिन्न गवाहों के बयानों के बाद सामने आया कि अंतत: सैंपल डॉक्टर विनोद जैन के निगरानी में थे।

उनके और अन्य साथी सहकर्मियों के बयान परस्पर विरोधाभासी है। इससे डॉक्टर विनोद जैन की भूमिका संदेहास्पद मिली। इस मामले में अन्य पुलिसकर्मियों की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैंं। इसके चलते जांच सीआईडी से करवाने पर भी विचार चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed