फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan closure report submission in court by police against in case of bjp leaders

तिरंगा अपमान: इन नेताओं के खिलाफ दायर हुआ था परिवाद, क्लोजर रिपोर्ट पेश

Wed, 17 Jan 2018 08:36 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Wed, 17 Jan 2018 08:36 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan closure report submission in court by police against in case of bjp leaders
court - फोटो : Demo pic
तिरंगा यात्रा के दौरान तिरंगे के अपमान के मामले में महानगर मजिस्ट्रेट क्रम-17 अदालत में बनीपार्क थाना पुलिस की ओर से क्लोजर रिपोर्ट पेश की गई। जिस पर अदालत 17 फरवरी को सुनवाई करेगी।
विज्ञापन


पुलिस की ओर से पेश रिपोर्ट में कहा गया के परिवादी सुरेश मिश्रा को बार-बार बुलाने के बावजूद वे बयान देने पेश नहीं हुए। इसके अलावा परिवाद के साथ पेश फोटोग्राफ थाना इलाके के नहीं है। वहीं, यात्रा का आरंभ या समापन भी थाना इलाके में नहीं हुआ था। परिवाद में कोई भी अपराध घटित होना नहीं पाया गया है।
विज्ञापन


मामले के अनुसार सुरेश मिश्रा ने 31 अगस्त 2016 को केन्द्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड, केन्द्रीय मंत्री पियूष गोयल, मंत्री अरुण चतुर्वेदी और विधायक मोहनलाल गुप्ता के खिलाफ अदालत में परिवाद पेश किया था। परिवाद में कहा गया कि अगस्त माह में केन्द्रीय मंत्रियों के नेतृत्व में वैशालीनगर से धानक्या तक तिरंगा यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा अलग-अलग दिनों में शहर के विभिन्न इलाकों में भी यात्रा निकाली गई। जिसमें तिरंगे का अपमान किया गया था। जिस पर सुनवाई करते हुए अदालत ने परिवाद को जांच के लिए 13 अक्टूबर 2016 को बनीपार्क थाने भेजा था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed