फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Chief Minister Swavalamban campaign: Forest guard arrested for taking bribe

मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान: भुगतान के बदले रिश्वत लेते फोरेस्ट गार्ड गिरफ्तार

Thu, 14 Dec 2017 02:29 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Thu, 14 Dec 2017 02:29 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan Chief Minister Swavalamban campaign: Forest guard arrested for taking bribe
demo pic
राजस्थान में भ्रष्टाचार में लिप्त रिश्वतखोर लोकसेवकों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की कार्रवाई जारी है। जयपुर में दो दिन पहले 70 हजार रुपए की रिश्वत लेते सब इंस्पेक्टर गीता चौधरी की गिरफ्तारी के बाद आज फोरेस्ट विभाग के गार्ड को 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


एसीबी भीलवाड़ा टीम के प्रभारी इंस्पेक्टर हनुमान सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में की गई। जहां एसीबी ने बेगूं वन विभाग के अकाउंट्स कार्यालय में पदस्थापित फोरेस्ट गार्ड सुनील कुमार सैनी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ बेगूं निवासी नंदा भील और रघुनाथ मीणा ने एसीबी में शिकायत दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन


शिकायत में बताया गया कि वे ठेकेदारी करते हैं। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तहत उन्होंने फोरेस्ट इलाके में कार्य करवाया था। इसके भुगतान का चेक पास करने की एवज में फोरेस्ट गार्ड सुनील सैनी ने 40 हजार रुपए की रिश्वत मांगी। शिकायत का सत्यापन होने के बाद एसीबी ने इंस्पेक्टर हनुमान सिंह के नेतृत्व में ट्रेप रचा। आज दोनों परिवादी रिश्वत की रकम लेकर सुनील सैनी के पास पहुंचे। जहां रिश्वत लेते ही एसीबी ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed