{"_id":"5a60977b4f1c1b74268b50a8","slug":"rajasthan-bypolls-three-criminal-arrested-by-haryana-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपचुनाव : प्रत्याशी के प्रचार में लगे थे हरियाणा के तीन बदमाश, पुलिस ने पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उपचुनाव : प्रत्याशी के प्रचार में लगे थे हरियाणा के तीन बदमाश, पुलिस ने पकड़े
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 18 Jan 2018 06:17 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजमेर में लोकसभा उपचुनाव लड़ रहे निर्दलीय प्रत्याशी शिव भगवान के कार्यालय से हरियाणा के तीन कुख्यात बदमाशों को हरियाणा पुलिस ने पकड़ा है। तीनों बदमाशों के विरुद्ध हत्या, डकैती जैसे कई संगीन मामले दर्ज हैं।
हरियाणा की सिरसा पुलिस ने अजमेर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर स्थित निर्दलीय प्रत्याशी शिव भगवान के चुनाव कार्यालय पर दबिश दी। यहां से हरियाणा के तीन बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा। हरियाणा पुलिस के अनुसार तीनों बदमाश आधा दर्जन से अधिक हत्या के मामले में फरार चल रहे थे। साथ ही, डकैती, लूट जैसे कई संगीन मामलों में वांछित चल रहे थे। उन्हें सूचना मिली कि अजमेर में यह फरारी काट रहे हैं। इनके तीन साथी भी यहीं छिपे हैं।