फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan by making container driver hostage on highway beer loot in alwar

ड्राइवर को बंधक बना लूटी बीयर मुर्गी दाने की फैक्ट्री में छिपाई, इस तरह हुआ खुलासा

Tue, 19 Dec 2017 08:43 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Tue, 19 Dec 2017 08:43 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan by making container driver hostage on highway beer loot in alwar
गिरफ्तार आरोपी फैक्ट्री संचालक - फोटो : Amar Ujala
हाइवे पर कंटेनर चालक को बंधक बनाकर करीब 15 लाख रुपए की बीयर लूटने वाले गिरोह के दो लुटेरे पुलिस के हत्थे चढ़ गए है। इस गैंग ने लूटी गई बीयर के कार्टन मुर्गी दाना बनाने वाली फैक्ट्री में छिपा रखा था। 
विज्ञापन



पुलिस ने लुटेरों की निशानदेही पर फैक्ट्री से लूटी गई बीयर की 1150 पेटियां और लूटी गए कंटेनर को दौसा जिले के गांव परवेनी से बरामद कर लिया। लूट की वारदात अलवर में हुई थी। पुलिस अधीक्षक राहुल प्रकाश ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी फैक्ट्री मालिक ओमप्रकाश जाटव और रोशन जाटव है। ये दोनों गांव मलावली थाना लक्ष्मणगढ़, जिला अलवर के रहने वाले है और यहीं मुर्गी दाना बनाने की फैक्ट्री चलाते है। 
विज्ञापन

पुलिस को मिली इस सूचना से हुआ खुलासा

Rajasthan by making container driver hostage on highway beer loot in alwar
प्रतीकात्मक चित्र - फोटो : Demo pic
पुलिस के अनुसार, 14 दिसंबर को अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने अलवर में भूगौर तिराहे पर बीयर के कार्टनों से भरा एक कंटेनर लूट लिया था। कंटेनर में करीब 15 लाख रुपए की बीयर थी। लुटेरों ने कंटेनर के ड्राइवर को बंधक बना लिया। 


फिर उसे गांव पिनान थाना राजगढ़ अलवर के पास हाइवे किनोर जंगल में पटक कर फरार हो गए थे। वारदात के बाद ड्राइवर ने पुलिस को सूचना दी। तब सदर थाना पुलिस ने जांच शुरू की। 

जानकारी के अनुसार पुलिस को सदर थानाप्रभारी को आज मुखबिर से सूचना मिली कि गांव मलावली, थाना लक्ष्मणगढ़ में मुर्गी का दाना बनाने की एक फैक्ट्री है। जिसमें लूटी हुई बीयर की पेटियां भरी हुई है। तब एएसपी अलवर ग्रामीण डाॅक्टर मूलसिंह राणा के निर्देशन में पुलिस टीम ने फैक्ट्री पर दबिश देकर वहां छिपा कर रखी लूटी गई बीयर की पेटियां बरामद कर ली और दोनों आरोपी फैक्ट्री संचालकों को गिरफ्तार कर लिया। उनसे पूछताछ कर लूट गिरोह की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed