{"_id":"5a6081ba4f1c1b1d368b51e7","slug":"rajasthan-absconding-accused-caught-in-jaipur-wanted-for-up-police-in-murder-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अवैध संबंध देख पत्नी की हत्या, फरारी में दो और हत्या, फैक्ट्री में काम करते पकड़ा गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध संबंध देख पत्नी की हत्या, फरारी में दो और हत्या, फैक्ट्री में काम करते पकड़ा गया
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 18 Jan 2018 04:59 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी अशोक उर्फ विनोद शुक्ला
- फोटो : Amar Ujala
पत्नी के अवैध संबंधों से गुस्से में आए युवक ने पत्नी की हत्या कर दी और फरार हो गया। इसी दौरान आरोपी पति ने दो और लोगों की जान ले ली।
फरारी के दौरान आरोपी जयपुर में पहुंचा। जहां वह परिचितों के साथ सिलाई फैक्ट्री में काम करने लगा, लेकिन जयपुर पुलिस की नजरों से वह नहीं बच सका। भनक लगने पर पुलिस ने तुरंत 5000 रुपए के ईनामी इस आरोपी को धरदबोचा। यह कार्रवाई जयपुर कमिश्नरेट में नाहरगढ़ थाना पुलिस ने की।
डीसीपी नार्थ सत्येंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अशोक उर्फ विनोद शुक्ला उम्र 40 साल है। वह गांव विल्हौर जिला कानपुर, उत्तरप्रदेश का रहने वाला है। वह पिछले कुछ दिनों से यहां नाहरगढ़ किले के नीचे मीणापाड़ा मोहल्ले में अपने गांव के परिचित के पास आकर ठहरा था और एक सिलाई फैक्ट्री में काम कर रहा था।

Trending Videos
डेढ़-दो साल पहले पत्नी की हत्या
crime
- फोटो : Demo pic
इसी बीच नाहरगढ़ थाने पर तैनात कांस्टेबल संजय जाखड़ को सूचना मिली कि आरोपी अशोक हत्या के केस में फरार और वांछित है। इस पर थानाप्रभारी भंवरलाल वैष्णव के नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर अजय कुमार, कांस्टेबल संजय जाखड़ और अन्य पुलिसकर्मियों की टीम को सादा कपड़ों में मौके पर भेजा गया।
टीम ने आरोपी विनोद उर्फ अशोक को धरदबोचा। एसीपी कोतवाली सुमित कुमार के मुताबिक प्रारंभिक पूछताछ में अशोक ने बताया कि करीब डेढ़—दो साल पहले अवैध संबंधों के चलते उसने अपनी पत्नी निशा की हत्या कर दी थी।
इसके बाद आरोपी फरार हो गया। उसके खिलाफ करीब 15 मुकदमे दर्ज होने की जानकारी है। जिनमें उसने फरारी के दौरान एक होटल के वेटर और तंबाकू बेचने वाले सेल्समैन की हत्या करना भी बताया है। इसके अलावा एक रिश्तेदार को चाकू मारा है।

विनोद पर 5000 रुपए का ईनाम, यूपी पुलिस को सौंप दिया
CRIME SCENE
- फोटो : Demo pic
विनोद उर्फ अशोक के खिलाफ कानपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की है। पत्नी की हत्या का मामला सामने आने पर नाहरगढ़ थानाप्रभारी भंवरलाल ने उत्तरप्रदेश में कानपुर जिले की पुलिस थाना काकादेव में संपर्क किया। तब काकादेव पुलिस ने इसकी पुष्टि करते हुए विनोद पर 5000 रुपए का ईनाम घोषित होने की जानकारी दी।
इसके बाद कानपुर से एक सब इंस्पेक्टर रविशंकर पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम यहां पहुंची। तब नाहरगढ़ थाना पुलिस ने आरोपी अशोक उर्फ विनोद को यूपी पुलिस को सौंप दिया। जिसे लेकर वे यूपी के लिए रवाना हो गए।