{"_id":"5a4ddd544f1c1b4a198b4b8b","slug":"rajasthan-a-pujari-raped-a-woman-in-pali","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रसाद में खिलाई ऐसी खीर और फिर मंदिर में खेला अधर्म का खेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रसाद में खिलाई ऐसी खीर और फिर मंदिर में खेला अधर्म का खेल
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 04 Jan 2018 01:25 PM IST
विज्ञापन
rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंदिर के पुजारी ने एक महिला को प्रसाद में नशीला पदार्थ खिलाकर पहले दुष्कर्म किया और फिर ब्लैक मेल करता रहा। धर्म के नाम पर आबरु से खिलवाड़ करने का मामला सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
मामला राजस्थान के पाली जिले का है। पाली के सोजत में एक महिला ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि महिला एक मंदिर में पिछले कई सालों से जा रही थी। मंदिर का पुजारी, जिसका नाम प्रवीण दवे बताया जा रहा है, उसने उसे खीर का प्रसाद दिया। प्रसाद में नशीला पदार्थ मिला हुआ था।
प्रसाद खाने के बाद महिला अपनी सुधबुध खो बैठी। इस स्थिति में पुजारी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि इस दौरान पुजारी ने कई आपत्तिजनक तस्वीरें भी खींच ली।

फोटो खींचकर करने लगा ब्लैकमेल
gangrape
घटना के बाद महिला ने मंदिर जाना छोड़ दिया। महिला ने घटना का जिक्र किसी से नहीं किया। बावजूद इसके आरोपी ने उसे धमकाना शुरू किया। वह उसकी आपत्तिजनक फोटो मोबाइल पर भेजकर धमकाने लगा।
महिला ने बताया कि आरोपी कई बार उसे प्रसाद दे चुका था। पिछले दिनों उसका पति एक दो दिन के लिए बाहर था। इसी का फायदा उठाकर पुजारी ने खीर में उसे नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया।
महिला ने बताया कि आरोपी कई बार उसे प्रसाद दे चुका था। पिछले दिनों उसका पति एक दो दिन के लिए बाहर था। इसी का फायदा उठाकर पुजारी ने खीर में उसे नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया।