{"_id":"5a40af584f1c1b09788b4be3","slug":"rajasthan-a-man-attempted-suicide-in-alwar-court-premises","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मंत्री के बेटों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से आहत पिता, कोर्ट परिसर में आत्मदाह का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंत्री के बेटों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से आहत पिता, कोर्ट परिसर में आत्मदाह का प्रयास
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 25 Dec 2017 02:03 PM IST
विज्ञापन
आत्मदाह का प्रयास कर रहे व्यक्ति को पुलिस के हवाले कर दिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमले के मामले में नामजद एक केबिनेट मंत्री के बेटों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए पिता ने आज कोर्ट परिसर में आत्मदाह का प्रयास किया।
घटना राजस्थान के अलवर में स्थित एक कोर्ट परिसर में हुई। इस घटना से वहां हड़कम्प मच गया। मौजूद वकीलों तथा अन्य लोगों ने आत्मदाह का प्रयास कर रहे व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस दौरान आत्मदाह करने वाले के परिजन भी पहुंच गए और गिरफ्तारी का विरोध करने लगे। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग उसे शिवाजी पार्क थाने ले गई।

यह है मामला
गिरफ्तार
- फोटो : FILE PHOTO
दरअसल, राजस्थान के केबिनेट मंत्री हेमसिंह भड़ाना के पुत्र सुरेंद्र भड़ाना और उसके भाई पर अलवर के डेहरा शाहपुरा निवासी तेजसिंह का अपहरण कर मारपीट करने का आरोप है। इस संबंध में तेजसिंह की ओर से मुकदमा दर्ज करवाया गया था।
इस मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने से तेजसिंह के पिता सतीश यादव ने आत्मदाह का प्रयास किया। उनका अरोप है कि रसूखातों के चलते आरोपियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। सतीश ने कार्रवाई नहीं होने पर अदालत परिसर में आत्मदाह की चेतावनी दी थी।
उधर, मंत्री के एक कार्मिक की ओर से पीड़ित युवक के खिलाफ भी एक और क्रॉस मुकदमा दर्ज करवाया गया है।