{"_id":"5a83e8d74f1c1bd04b8b560d","slug":"rajasthan-a-husband-murdered-to-his-wife-in-bikaner","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की गला घोंटकर हत्या, लाश को ससुराल लेकर पहुंचा पति ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी की गला घोंटकर हत्या, लाश को ससुराल लेकर पहुंचा पति
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 14 Feb 2018 02:05 PM IST
विज्ञापन
murder
- फोटो : Demo pic
सात फेरे लेकर दाम्पत्य जीवन के गठजोड़ में बंधने वाले एक व्यक्ति ने गृहक्लेश में अपनी पत्नी की हत्या कर दी। फिर लाश को लेकर अपने ससुराल पहुंच गया। सनसनीखेज मामला सामने आने पर मृतका के भाई ने पुलिस थाने में आज अपने जीजा के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया।
यह सनसनीखेज वारदात राजस्थान के जैसलमेर जिले में नाचना थाना इलाके में हुई। जहां नहरी क्षेत्र नाचना में रहने वाले देवीलाल ने उसकी बहन मंजू की जीजा राजूराम पर गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाया। देवीलाल ने मुकदमे में बताया कि 12 फरवरी को उसके बहनोई राजूराम ने बहन मंजू की गला घोंटकर हत्या कर दी।
इसके बाद वह पत्नी का शव लेकर बीकानेर में छतरगढ़ स्थित अपने ससुराल पहुंच गया। मृतका के परिजनों ने अचानक मंजू को मृत हालत में देखा तो संदेह हुआ। घर में कोहराम मच गया। तब तक आरोपी राजूराम वहां से चला गया। इसके बाद मंजू के भाई देवीलाल ने बहनोई राजूराम, बहन की सास रूखमा देवी व ससुर रीडमल राम पर भी हत्या के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।