फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   raajasthan Children's quarrel- Hate in elders, pestilence and demolition on one another in jaipur

बच्चों के झगड़े में भिड़ गए बड़े, किया एक-दूसरे पर पथराव

Fri, 29 Dec 2017 06:43 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Fri, 29 Dec 2017 06:43 PM IST
विज्ञापन
raajasthan Children's quarrel- Hate in elders, pestilence and demolition on one another in jaipur
अ​तिरिक्त पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचा - फोटो : Vishnu Sharma
छोटे बच्चों के बीच मामूली विवाद ने बड़े झगड़े का रुप ले लिया। सड़क पर उतरे पड़ोसियों ने एक-दूसरे पर जमकर पत्थर बरसाएं और वहां खड़े दर्जनभर वाहनों में तोड़फोड़ की। इससे वहां तनाव व्याप्त हो गया। 
विज्ञापन


यह मामला राजधानी जयपुर के मोतीडूंगरी थाना इलाके का है। जहां भौमियां जी की छतरी के पास रहने वाले एक ही समुदाय के बच्चों के बीच किसी बात पर झगड़ा हो गया था। बच्चों को समझाकर शांत करने के बजाए उल्टे उनके परिवार ही आमने-सामने हो गए। आपस में जमकर मारपीट की और एक दूसरे पर पथराव कर दिया। पत्थरबाजी करने वाले कुछ अपने मकानों की छत पर चढ़ गए थे तो कुछ सड़क पर ही मोर्चा संभाल रहे थें।
विज्ञापन

पुलिस का भारी जाप्ता तैनात

raajasthan Children's quarrel- Hate in elders, pestilence and demolition on one another in jaipur
मौके पर तैनात पुलिस जाब्ता - फोटो : Amar Ujala
इस उपद्रव के दौरान सड़क पर  खड़े करीब आधा दर्जन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।  सूचना मिलने पर एडिशनल डीसीपी हनुमान प्रसाद मीणा, सीओ मदन सिंह व थानाप्रभारी प्रदीप यादव समेत मोतीडूंगरी सर्किल का अ​तिरिक्त जाप्ता मौके पर पहुंचा और भीड़ को खदेड़ा।

पुलिस ने दोनों पक्षों के करीब आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया। इनमें स्माईल खां और मेहराज पहलवान शामिल है। इन दोनों परिवारों के बच्चों के बीच झगड़ा हुआ था। गिरफ्तारी के बाद वहां मामला शांत है, लेकिन एहतियात के तौर पर इलाके में पुलिस का भारी जाप्ता तैनात है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed