{"_id":"58ef8c294f1c1b791ecf7020","slug":"quarrel-with-relatives-in-sikar","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये कैसा शगुन! अपनों को ही मारने पर उतारू हो गए रिश्तेदार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ये कैसा शगुन! अपनों को ही मारने पर उतारू हो गए रिश्तेदार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 13 Apr 2017 08:03 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती गजेंद्रसिंह
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीकर के सदरथाना इलाके के मौल्यासी गांव में शादी के दौरान शगुन लेने—देने की बात को लेकर रिश्तेदार आपस में ही उलझ गए। बात इतनी बढ़ गई कि रिश्तेदार आपस में ही मरने—मारने पर उतारू हो गए।
पुलिस ने बताया कि पांच अप्रैल को मौल्सासी गांव में छोटू सिंह के पोते की शादी थी। इसमें छोटू सिंह के रिश्ते में भतीजा लगने वाला लादूसिंह शेखावत शगुन ले रहा था। इसी दौरान शगुन के पैसे को लेकर चचेरे भाई नरेंद्र सिंह की लादूसिंह से बहस हो गई। ये बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों में नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। इसी बात से नाराज दोनों पक्षों के लोग बुधवार रात आमने—सामने हो गए। तब तो लोगों की समझाइश के बाद दोनों पक्षों को शांत करा दिया गया, लेकिन बृहस्पतिवार को सुबह साढे छह बजे फिर से विवाद बढ़ गया।
एक पक्ष के नरेंद्र सिंह, श्रीपाल, छोटूसिंह, राजवीर सिंह, बजरंग सिंह साथ—साथ आए और लादूसिंह के परिवार पर हमला बोल दिया। इस दौरान नरेंद्र सिंह ने अपनी चौपहिया गाड़ी से लादूसिंह के भतीजे गजेंद्रसिंह को टक्कर मार दी। इससे वह बुरी तरह घायल हो गया। झगड़े में लादूसिंह के बेटे भगवान सिंह को भी चोट आई है। दोनों घायलों को एसके अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने लादूसिंह की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।