फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Police Women's Patroling Cell Will Teach Self-Defense Awareness in School-Colleges

आत्मरक्षा की सीख देगी पुलिस वुमन पेट्रोलिंग सेल

Thu, 03 Aug 2017 06:50 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 03 Aug 2017 06:50 PM IST
विज्ञापन
Police Women's Patroling Cell Will Teach Self-Defense Awareness in School-Colleges
पम्फलेट का विमोचन करती पुलिस अधिकारी - फोटो : Vishnu Sharma
राजधानी में स्कूल कॉलेजों की छात्राओं से आए दिन मनचलों द्वारा फब्तियां कसने और परेशान करने की शिकायतें सामने आती हैं। ऐसे में छात्राओं को सुरक्षा के लिहाज से जागरुक करने के लिए पुलिस कमिश्नरेट ने एक और अनूठी पहल शुरू की है।
विज्ञापन


कमिश्नरेट की वुमन पेट्रोलिंग यूनिट में शामिल महिला कांस्टेबल अब स्कूल कॉलेजों में जाएंगी और वहां छात्राओं से बातचीत कर आत्म—सुरक्षा के लिए जागरुक करेंगी। इसी अभियान की शुरुआत के तहत अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (अभय कमांड सेंटर कन्ट्रोल रूम) कमल शेखावत ने आज पुलिस कमिश्नरेट में ‘‘महिला सुरक्षा से संबंधित सेवाऐं’’ नामक पम्फलेट का विमोचन किया। इस अवसर पर सहायक पुलिस आयुक्त (महिला शाखा) दीप्ति जोशी भी मौजूद रहीं। 
विज्ञापन


एडिशनल डीसीपी कमल शेखावत ने बताया कि लेडी पुलिस पेट्रोलिंग यूनिट की स्कूटी सवार महिला पुलिसकर्मी कमिश्नरेट क्षेत्र में स्थित बालिकाओं एवं महिलाओं के स्कूलों तथा काॅलेजों में जाकर इस पम्फलेट के माध्यम से महिला सुरक्षा से संबंधित सेवाओं के बारे में जानकारी देकर उन्हें जागरूक करेंगी। पेट्रोल यूनिट की प्रत्येक टीम प्रतिदिन एक-एक स्कूल व काॅलेज में जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवेयरनेस पम्फलेट में दी गई है यह अहम जानकारी

Police Women's Patroling Cell Will Teach Self-Defense Awareness in School-Colleges
अवेयरनेस प्रोग्राम की जानकारी देती एडीसीपी कमल शेखावत - फोटो : Vishnu Sharma
एडीसीपी शेखावत ने बताया कि पम्फलेट में महिला गरिमा हैल्प लाईन 1090, व्हाट्स एप महिला हैल्प लाईन 8764868200, राज महिला सुरक्षा मोबाइल एप, जयपुर कमिश्नरेट के महिला थानों के टेलीफोन नम्बर, आॅल वीमेन पुलिस स्टेशन, महिला सलाह एवं सुरक्षा केन्द्र तथा लेडी पुलिस पेट्रोल यूनिट के बारे में जानकारी दी गयी है। 

एसीपी दीप्ति जोशी ने बताया कि लेडी पुलिस पेट्रोल यूनिट की महिला पुलिसकर्मी स्कूलों व काॅलेजों में जाकर बालिकाओं एवं महिलाओं के साथ होने वाले उत्पीड़न के लिए वहां के प्रबंधन द्वारा अपने स्तर पर गठित समिति के बारे में भी जानकारी लेंगी और महिला सुरक्षा से संबंधित सेवाओं के बारे में जागरूक करेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed