{"_id":"58e37e4c4f1c1b72735b51ab","slug":"police-inspector-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में चूर सीआई ने महिला कॉन्सटेबल को जड़ा थप्पड़, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे में चूर सीआई ने महिला कॉन्सटेबल को जड़ा थप्पड़, गिरफ्तार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 04 Apr 2017 05:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ख्वाजा साहब के सालाना उर्स में विश्राम स्थली पर ड्यूटी कर रहे सीआई ने देर रात नशे में चूर होकर महिला काॅन्सटेबल के थप्पड़ जड़ दिया। इस पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
जिला पुलिस अधीक्षक नितिनदीप ब्लग्गन के निर्देश पर सीआई रामूराम मीणा को हिरासत में लेकर जेएलएन अस्पताल में मेडिकल मुआयना करवाया गया। आरोपित सीआई के खिलाफ महिला जवान ने भी गेगल थाने में शिकायत दी। इस पर पुलिस ने सीआई मीणा के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
प्रशिक्षु आरपीएस गीता चौधरी ने बताया कि ड्यूटी के दौरान रामूराम मीणा शराब के नशे में धुत होकर विश्राम स्थली पहुंचा था। यहां जायरीन सहित कई स्टाफ वालों से भी बदसलूकी कर रहा था। बाद में महिला जवान के थप्पड़ जड़ दिया और हंगामा खड़ा कर दिया। इस पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने एसपी को घटना से अवगत करवाया। एसपी ने भी हाथों हाथ कार्रवाई के निर्देश दिए। रामूराम मीणा बीकानेर जिले में तैनात है और हाल ही में उसका पुलिस निरीक्षक के पद पर प्रमोशन हुआ है। उसकी ट्रेनिंग प्रक्रिया ही चल रही थी। इसी दौरान उर्स डयूटी में भेजा गया था।