फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Police found missing child in seven hours, two arrested

झुंझनूं से अपहृत 18 दिन की नवजात महेंद्रगढ़ में मिली, महिला तांत्रिक और साथी अरेस्ट

Sat, 17 Jun 2017 06:08 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 17 Jun 2017 06:08 PM IST
विज्ञापन
Police found missing child in seven hours, two arrested
सीमा के घर पर जुटे ग्रामीण - फोटो : amar ujala
राजस्थान के झुंझुनूं में बुहाना से देर रात गायब हुई महज 18 दिन की बालिका को पुलिस ने हरियाणा के महेंद्रगढ़ मे सात घंटे बाद बरामद कर लिया। इस मामले में पुलिस ने महिला तांत्रिक और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, बुहाना में 18 दिन पहले जन्मी यह बालिका अपने परिजनों के साथ छत पर सो रही थी। सुबह परिजनों की आंख खुली तो वह बच्ची गायब मिली। ये देख परिजनों का रो—रोकर बुरा हाल हो गया। इस दौरान आसपास भी तलाश की गई, लेकिन बच्ची नहीं मिली। 
विज्ञापन


परिजनों ने इस बारे में पुलिस को सूचना दी। बाद में करीब सात घंटे बाद ये बच्ची हरियाणा के महेंद्रगढ़ में स्थानीय पुलिस ने एक महिला तांत्रिक के पास बरामद कर ली। इस संबंध में एक अन्य व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है। बुहाना थानाधिकारी बिजेंद्र मील ने बताया कि बुहाना निवासी सीमा देवी अपनी 18 दिन की बच्ची के साथ बीती रात को घर में सो रही थी। इस दौरान मौका पाकर कोई बच्ची को उठा ले गया। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने जिले और सीमावर्ती हरियाणा में नाकाबंदी करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस ने हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में बच्ची के साथ पिंकी नामक महिला को पकड़ लिया। उसके साथ एक युवक भी था। पुलिस ने बच्ची के बारे में पूछा तो हड़बड़ा गई। बाद में उसने पुलिस को बताया कि वे बच्ची को दिल्ली ले जाने वाले थे। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी महिला तांत्रिक का काम करती है। पुलिस उससे पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed