फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Police caught history sheeter Vishal Chaudhary in jaipur

अपनी स्पीड से पुलिस को गच्चा देता था ये हिस्ट्रीशीटर, आखिर जाल में फंसा

Sat, 14 Oct 2017 07:24 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 14 Oct 2017 07:24 PM IST
विज्ञापन
Police caught history sheeter Vishal Chaudhary in jaipur
demo pic
शातिराना अंदाज में हर बार पुलिस को गच्चा देकर भागने वाला हिस्ट्रीशीटर आखिर में पुलिस के जाल में फंस ही गया। यह हिस्ट्रीशीटर कई बार फायर करके शहर में सनसनी फैला चुका है। 
विज्ञापन


राजधानी जयपुर के इस शातिर बदमाश विशाल चौधरी को पुलिस ने आज मालवीय नगर इलाके में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को सूचना मिली थी कि विशाल चौधरी मालवीय नगर के सिद्धार्थ नगर में देखा गया है। इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने इलाके की घेराबंदी कर उसे धरदबोचा।
विज्ञापन


डीसीपी क्राइम विकास पाठक के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। विशाल चौधरी सांगानेर थाना इलाके का हिस्ट्रीशीटर और कई मामलों में पुलिस को उसकी तलाश थी।

पहले यूं भागा था पुलिस को छका के

Police caught history sheeter Vishal Chaudhary in jaipur
arrested
पुलिस के अनुसार, विशाल चौधरी ने 14 अगस्त को सहकार मार्ग पर होटल लॉस वेगास के बाहर फायरिंग कर सनसनी मचा दी थी। पुलिस वहां पहुंची तो वह भाग निकला। इसके बाद उसे पकड़ने की मुहिम तेज कर दी गई और इसके लिए एसओजी की विशेष टीम भी गठित की गई। 

इससे पहले विशाल चौधरी को राजापार्क में पंचवटी सर्किल के पास एक पान की दुकान के पास से पकड़ने की कोशिश की। तब सादावर्दी में एसओजी पुलिस की टीम बोलेरो गाड़ी से पंचवटी सर्किल पहुंची, लेकिन कार में सवार विशाल को इसकी भनक लग गई और वह पुलिस की कार को ठोक कर भाग गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed