{"_id":"596732414f1c1b926e8b4e3b","slug":"police-caught-drug-dealer","type":"story","status":"publish","title_hn":"'सरहदी गांव' में पकड़ी नशे की खेप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
'सरहदी गांव' में पकड़ी नशे की खेप
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 13 Jul 2017 02:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैसलमेर में जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त व अवैध शराब के तीस कर्टन बरामद किए हैं। वहीं पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्त में लिया है।
पुलिस ने बताया कि जयनारायण व्यास कॉलोनी में अभियुक्त विक्रमसिंह पुत्र अर्जुनसिंह निवासी बड़ोडा गांव जैसलमेर के कब्जे से 6 किलो 400 ग्राम अवैध डोडा पोस्त और 30 कर्टन देशी मदिरा के बरामद किए हैं। इस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट व आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक गौरव यादव ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और यह पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं मादक पदार्थ ये कहां से लाया था।