फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Police arrested three people in case of loot in bundi

लूट के साथ ले गए थे बकरा भी, यूं धरे गए आरोपी

Wed, 01 Nov 2017 08:30 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 01 Nov 2017 08:30 PM IST
विज्ञापन
Police arrested three people in case of loot in bundi
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान के बूंदी जिले के नैनवां थाना क्षेत्र के गुढ़ादेवजी व नाथड़ी गांव में हुई लूट की वारदात का खुलासा हो गया। पुलिस ने लूट की वारदात में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


सीआई लखनलाल मीणा ने बताया कि पुलिस उपाधीक्षक ने दबलाना थानाधिकारी रमेश तिवारी के नेतृत्व में स्पेशल टीम का गठन किया गया था। टीम ने लूट की दोनों वारदातों को ट्रेस करने के लिए संदिग्ध लोगों ने पुछताछ करने के बाद लूट की वारदातों के तार दबलाना क्षेत्र के शंकरपुरा कंजर बस्ती से जुड़ने के सबूत मिले। थानाधिकारी मीणा ने बताया कि नाथड़ी गांव के राजू लाल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 22 अक्टूबर की रात को उसके कुएं पर 4-5 लोगों ने मारपीट कर खाट पर बांध दिया। उसके बाद कान के टॉप्स, नाक की लोंग, गले का मांदलिया, 25 हजार की नगदी चुरा कर ले गए।
विज्ञापन


लूट की वारदात के साथ उसका बकरा चोरी होने का मामला सामने आने के बाद स्पेशल टीम ने दूसरे दिन कंजर बस्ती में दबिश देकर विनोद, लाला, बाल्या उर्फ बालकिशन कंजर एंव पवन कंजर को पुलिस हिरासत में लेकर नैनवां पुलिस थाने में लेकर आए। जहां पर कड़ाई से पुछताछ करने पर आरोपियों ने लूट की वारदात को कबूल कर लिया है। इस पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं ये आरोपी गत 5 अक्टूबर को गुढ़ादेवजी निवासी रंगलाल के भी हाथ-पैर बांधकर सोने की मुर्कियां, झेले, चांदी कडे़ और 50 हजार रुपए लूट ले गए थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed