{"_id":"5a11608a4f1c1b72548be1d5","slug":"police-arrested-a-girl-in-a-case-of-kidnapping-her-lover-run-away","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बच्चे को अगवा कर फरार हुआ प्रेमी और चंगुल में फंस गई 'प्रेमिका'","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चे को अगवा कर फरार हुआ प्रेमी और चंगुल में फंस गई 'प्रेमिका'
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 19 Nov 2017 04:36 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलवर के भिवाड़ी फेज थर्ड पुलिस ने पिछले दिनों हरचंदपुर गांव से गायब हुए तीन वर्षीय समीर को पुलिस ने चार दिन बाद हरियाणा के बल्लभगढ़ में एक महिला के पास से बरामद किया है।
भिवाड़ी फेज थर्ड थाने के सब इंस्पेक्टर गौरव प्रधान ने बताया कि राजेन्द्र कुमार निवासी महेश कालोनी हरचंदपुर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उसका तीन साल का पुत्र समीर घर से गायब हो गया है। पुलिस ने राजेंद्र की रिपोर्ट पर् मामला दर्ज कर लिया और डीएसपी सिद्धान्त शर्मा के नेतृत्व में चार टीमें गठित कर भिवाड़ी व आसपास के क्षेत्रों में बच्चे की तलाश प्रारम्भ की।

यूं हुआ शक
इस बच्चे को पुलिस ने छुड़ाया
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान पुलिस को पता चला कि राजेन्द्र के पड़ोस में रहने वाला बिहार के भागलपुर का निवासी सूरज पासवान भी घर से गायब है। उसके बारे में जानकारी जुटाई और साइबर सेल की मदद ली। इसके बाद पुलिस को सूरज की लोकेशन बल्लभगढ़ में मिली।
इसके बाद सब इंस्पेक्टर गौरव प्रधान मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। पुलिस की दबिश से पहले आरोपी वहां से फरार हो गया। मौके पर एक महिला मिली, जिसके पास अपृहत बच्चा था। पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। बताया जा रहा है कि यह महिला आरोपी की प्रेमिका है। अपने बच्चे को सकुशल अपनी गोदी में देख समीर के परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई।