{"_id":"58ecd2954f1c1b462dcf6265","slug":"police-arrest-dangerous-criminal","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनामी शूटर्स चढ़े पुलिस के हत्थे, रच रहे थे वकील की हत्या की साजिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इनामी शूटर्स चढ़े पुलिस के हत्थे, रच रहे थे वकील की हत्या की साजिश
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 11 Apr 2017 06:32 PM IST
विज्ञापन
अजमेर पुलिस ने पकड़े इनामी बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजमेर में मंगलवार को पुलिस ने दो ईनामी बदमाशों समेत चार लोगों को हत्या की साजिश रचते गिरफ्तार कर लिया। ये चारों आरोपी एक वकील की हत्या की साजिश रच रहे थे। दोनों ईनामी बदमाश बहुचर्चित रामकेश हत्याकांड के मुख्य शूटर बताए जा रहे हैं। जनवरी में हुए हत्याकांड के बाद से पुलिस को इनकी तलाश थी।
जिला पुलिस अधीक्षक नितिनदीप ब्लग्गन ने बताया कि जनवरी में रामकेश मीणा की हत्या की गई थी। मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर स्पेशल पुलिस व अलवरगेट थाना पुलिस ने दबिश दी तो चार लोग पकड़ में आए। ये चारों वकील सुरेन्द्र चौधरी की हत्या की साजिश रच रहे थे। इन चार आरोपियों में दो ईनामी बदमाश व शूटर किशनगढ़ के सांवतसर निवासी रामस्वरूप उर्फ गजनी और रूपनगढ निवासी जीतराम चौधरी है। इनके साथ पींगलोद निवासी बबलू सिंह चौधरी और किशनगढ के राजा रेड्डी निवासी मनीष जोगी को गिरफ्तार किया गया है।
चारों आरोपी बहुचर्चित रामकेश मीणा हत्याकाण्ड में भी लिप्त थे। ब्लग्गन ने कहा कि इनके कब्जे से दो पिस्टल, दो देशी कट्टे, चार मेग्जीन और 26 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। ईनामी बदमाशों को फिलहाल बापर्दा रखा गया है। चारों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।