फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   police administration alert for hunkar relly in sawarad, ladnu nagaur,

हुंकार रैली के लिए प्रशासन अलर्ट, इन अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

Tue, 11 Jul 2017 03:06 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Tue, 11 Jul 2017 03:06 PM IST
विज्ञापन
police administration alert for hunkar relly in sawarad, ladnu nagaur,
आनंदपाल एनकाउंटर - फोटो : amar ujala
गैंगस्टर आनंदपाल का अंतिम संस्कार आज 18वें दिन भी नहीं हो सका। परिजन इस एनकाउंटर की सीबीआई जांच पर अड़े हुए है और सरकार पर दवाब बनाने के लिए कल हुंकार रैली सांवराद में आयोजित करने का ऐलान किया है। इसके मद्देनजर राज्य सरकार और प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। उधर, रैली को सफल बनाने के लिए राजपूत संगठन भी पूरी तैयारी कर रहे है। 
विज्ञापन


हुंकार रैली के आयोजन को देखते हुए गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया की अध्यक्षता में कल रात सचिवालय में हाईलेवल मिटिंग आयोजित की गई। जिसमें गृहसचिव सहित अजमेर रेंज की आईजी, एसपी और अन्य आईपीएस अधिकारी, जिला कलेक्टर शामिल हुए।  इस दौरान यहां टकराव को टालने समेत कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। 
विज्ञापन

 

अफवाहों को रोकने के लिए इंटरनेट पर पाबंदी

police administration alert for hunkar relly in sawarad, ladnu nagaur,
इंटरनेट सेवा बंद।
आंनदपाल एनकाउंटर मामले में अफवाहों का बाजार गरम है। इस पर नियंत्रण के लिए नागौर और बीकानेर में इंटरनेट सेवाओं के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। नागौर जिला कलेक्टर कुमार पाल गौतम ने नागौर जिले में कल रात से 12 जून को देर रात 12 बजे तक के लिए इंटरनेट पर पाबंदी लगा दी गई है। आने जाने वाले वाहनों की चैकिंग कर उसमें सवार लोगों के नाम व पते नोट किए जा रहे है। 

12 जून के लिए लॉ एंड आर्डर संभालने के लिए प्रदेश के पुलिस अधिकारियों की एक विशेष टीम गठित की गई है, जिसमें नागौर, चूरू ​समेत अन्य कई जिलों तथा विशेष शाखाओं में तैनात अधिकारियों को शामिल किया है। 

एडीजी एनआरके रेड्डी ने एक आदेश जारी करते हुए सांवराद में तैनातगी के लिए पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। इनमें एएसपी स्तर के अधिकारियों में एएसपी पुष्पेंद्र सिंह, नरपतसिंह, बजरंग सिंह, नरपत सिंह, रतन सिंह व गोपालसिंह कानावत है। 

उपाधीक्षक स्तर के अधिकारियों में डीएसपी कुशाल सिंह, गजेंद्र सिंह,  विक्रम सिंह, पुष्पेंद्र सिंह राठौड़, चैनसिंह महेचा, जसवन्त सिंह बालोत, राजेंद्र सिंह, ओनाड़ ​सिंह, माधोसिंह सोढा, हिम्मत सिंह, अमर सिंह, कमल सिंह, किशन सिंह, मंजीत सिंह है

सीआई और एसआई, एएसआई के अधिकारियों में जयपुर कमिश्नरेट से...

police administration alert for hunkar relly in sawarad, ladnu nagaur,
police demo pic
सीआई और एसआई, एएसआई के अधिकारियों में जयपुर कमिश्नरेट से चौमूं थानाप्रभारी जितेंद्र सिंह सोलंकी, सीआईडी सीबी,जयपुर से इंस्पेक्टर भवानी सिंह, फतेहपुर, सीकर से थानाप्रभारी महावीर सिंह, कोतवाली,डूंगरपुर थानाधिकारी हरेंद्र सिंह, भोपाल सिंह भाटी, पुलिस निरीक्षक, आयुक्तालय जयपुर, हरपाल सिंह, पुलिस निरीक्षक, थाना अलवर गेट, अजमेर, देरावर सिंह सोढा, पुलिस निरीक्षक, पाली, लक्ष्मणसिंह, पुलिस निरीक्षक, बीकानेर सदर, राजेश सिंह, पुलिस निरीक्षक, मुहाना मंडी आयुक्तालय जयपुर, विक्रमसिंह पुलिस निरीक्षक,जयपुर ग्रामीण, सुरेंद्र सिंह इन्दा, पुलिस निरीक्षक, बीकानेर, सुरेंद्रसिंह जोधा, पुलिस निरीक्षक, आयुक्तालय जोधपुर, सुमेरसिंह इन्दा, पुलिस निरीक्षक,थानाधिकारी सदर, सिरोही, हनुवंतसिंह भाटी, पुलिस निरीक्षक,उदयपुर, आनंदसिंह राजपुरोहित, निरीक्षक पुलिस,आयुक्तालय,जोधपुर, देवेंद्रसिंह, पुलिस निरीक्षक,बीकानेर, सणवीर सिंह, उपनिरीक्षक,बाड़मेर, गोपालसिंह, उपनिरीक्षक,जोधपुर ग्रामीण, अर्जुनसिंह, सहायक उपनिरीक्षक, जैसलमेर, ज्ञानसिंह, उपनिरीक्षक, बाड़मेर, नारायणसिंह,सहायक उपनिरीक्षक, जैसलमेर लगाया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed