{"_id":"59ca49d14f1c1bd9538b47e0","slug":"patwari-committed-sucide-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वत लेते पकड़े गए पटवारी ने जमानत के बाद खुदकुशी की ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिश्वत लेते पकड़े गए पटवारी ने जमानत के बाद खुदकुशी की
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 26 Sep 2017 06:16 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की गिरफ्त में आए एक पटवारी ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक जमानत पर चल रहा था।
यह मामला है राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले का। जहां बीती देर रात को पटवारी लीलाधर ने अपने कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। आज सुबह फंदे से लटका देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतरवाकर मोर्चरी में रखवाया।
जंक्शन थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, एसीबी ने गत छह सितंबर को पटवारी लीलाधर को आठ हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद उसे कोर्ट ने जेल भेज दिया।जहां से 20 सितंबर को लीलाधर को जमानत मिल गई। तब से ही वह घर पर था और अवसाद में चल रहा था।
परिजनों और पुलिस का मानना है कि संभवतया ट्रेप के बाद तनाव में आकर ही लीलाधर ने खुदकुशी कर ली। हालांकि, अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।