{"_id":"595e25814f1c1b13168b4568","slug":"patwari-arrested-for-taking-bribe-of-rs-4000","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार हजार रुपए की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार हजार रुपए की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 06 Jul 2017 05:50 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने आज एक कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को चार हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई प्रदेश के भीलवाड़ा जिले में हुई। गिरफ्तार आरोपी डोरीलाल है। वह भीलवाड़ा पटवार क्षेत्र का पटवारी है।
एसीबी भीलवाड़ा के अनुसार आरोपी पटवारी के खिलाफ परिवादी हीरालाल रैगर ने शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें बताया कि उसे अपनी पत्नी के नाम से कुआं दर्ज करवाना था। इसकी काम को करने की एवज में पटवारी डोरीलाल रिश्वत मांग रहा था। आखिरकार चार हजार रुपए में सौदा तय हुआ।
शिकायत का सत्यापन होने पर परिवादी हीरालाल रैगर आज रिश्वत की रकम लेकर डोरीलाल के पास पहुंचा। जहां रिश्वत लेते ही ईशारा मिलने पर वहां मौजूद एसीबी की टीम ने गेलोनो के पटवारी डोरीलाल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।