फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   padmavat republic day the karni sena warns to do bad if play or dance on ghoomer song rajasthan

26 जनवरी को 'पद्मावत' का 'घूमर' गाना बजा तो खैर नहीं, करणी सेना की चेतावनी

Wed, 24 Jan 2018 05:36 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Wed, 24 Jan 2018 05:36 PM IST
विज्ञापन
 padmavat republic day the karni sena warns to do bad if play or dance on ghoomer song rajasthan
padmavat song - फोटो : Demo pic
संजय लीला भंसाली की विवादित फिल्म 'पद्मावत' कल रिलीज होने वाली है और इधर, करणी सेना ने घूमर गाने को लेकर चेतावनी जारी कर दी है।
विज्ञापन


करणी सेना ने चेतावनी दी है कि 26 जनवरी को स्कूल-कॉलेजों में होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में यदि 'पद्मावत' फिल्म का 'घूमर' गाना बजा तो खैर नहीं होगी। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की चेतावनी के बाद अब सरकारी अधिकारी भी परेशानी में घिर गए है।

राजस्थान के उदयपुर शहर में अपर जिला मजिस्ट्रेट सुभाष चंद शर्मा ने इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी प्रथम द्वितीय, उदयपुर और जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा, उदयपुर को एक लिखित पत्र लिखा है। इसमें इस धमकी भरी चेतावनी के चलते 26 जनवरी को शैक्षणिक संस्थाओं में 'घूमर' गाने पर नृत्य करने या नहीं करने या फिर घूमर गाना बजाने या नहीं बजाने के संबंध में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

चेतावनी के बाद एसपी को दिए ये निर्देश

 padmavat republic day the karni sena warns to do bad if play or dance on ghoomer song rajasthan
करणी सेना ने हाइवे किया जाम, टायर फूंके - फोटो : Amar Ujala
एडीएम सुभाषचंद शर्मा ने दोनों जिला शिक्षा अधिकारियों के अधीन उदयपुर जिले में समस्त सरकारी और गैर सरकारी ​स्कूलों को स्वयं के स्तर पर निर्णय लेने के आदेश दिए हैं।

एडीएम शर्मा ने पत्र में बताया कि श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना मेवाड़ के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की ओर से जिला मजिस्ट्रेट, उदयपुर को एक ज्ञापन दिया गया था। जिसमें करणी सेना ने घूमर गाने को लेकर चेतावनी दी थी।

पत्र में एडीएम ने जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर को भी 26 जनवरी को एक एंबुलेंस भंडारी दर्शक मंडप ग्राउंड ओर अन्य जगहों पर तैनात रखने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के​ लिए आवश्यक जाब्ता तैनात रखने की बात कही गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed