फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   opium was being taken in the tiffin

टिफिन में छिपाकर ले जा रहे थे अफीम

Sat, 27 May 2017 02:59 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 27 May 2017 02:59 PM IST
विज्ञापन
opium was being taken in the tiffin
अफीम
अजमेर में जीआरपी थाना पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर गश्त के दौरान दो संदिग्ध युवकों के कब्जे से एक किलो अफीम जप्त की है। अफीम खाने के टिफिन में छिपाकर हरियाणा ले जाई जा रही थी। जीआरपी अफीम सप्लाई करने वाले मुख्य तस्कर को तलाश रही है।
विज्ञापन


जीआरपी पुलिस उपाधीक्षक अदिति कांवट ने बताया कि रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर 2-3 पर दो युवक बैठे थे जो पुलिसकर्मियों को देखकर घबरा गए। उनसे पूछताछ की तो वह संतोषजनक जवाब भी नहीं दे सके। इस पर जीआरपी ने उनके बैग की तलाशी ली तो खाने के टिफिन से एक किलो अफीम बरामद हुई। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपित हिसार निवासी संजीव और अशोक है। प्रथमदृष्टया पूछताछ में नीमच से अफीम लाने की बात कबूल रहे हैं। मुख्य तस्कर के संबंध में पूछताछ की जा रही है। आरोपित संजीव व अशोक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed