{"_id":"59febe3a4f1c1bb6678b9802","slug":"one-man-killed-a-labour-with-his-wife-in-barmer","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आधी रात पत्नी के कमरे में था मजदूर, पति ने 'वो' देखा और खो बैठा आपा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आधी रात पत्नी के कमरे में था मजदूर, पति ने 'वो' देखा और खो बैठा आपा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 05 Nov 2017 01:09 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
- फोटो : डेमो पिक
रात को अचानक नींद टूटी तो उसने देखा कि उसके पास सो रहा मजदूर वहां से गायब है। इधर-उधर तलाशा तो वह उसकी पत्नी के साथ कमरे में मिला। इसके बाद उसने अपना आपा खो दिया और मजदूर की जान ले ली।
मामला बाड़मेर की आरजीटी थाना इलाके का है। स्थानीय निवासी धूड़ाराम ने बेटे तगाराम की हत्या का मामला दर्ज कराया है। तगाराम की हत्या के मामले में एक स्पेशल टीम बनाई गई। टीम ने देवड़ो की ढ़ाणी में रहने वाले पहाड़ सिंह और उसकी पत्नी संतोष से पूछताछ की। पूछताछ में एक के बाद एक कई परतें खुलती गई और पूरा मामला सामने आ गया।

Trending Videos
पत्नी ने भी की उसकी मदद
प्रतीकात्मक तस्वीर
आरोपियों ने बताया कि तगाराम गुड़ामालानी स्थित पहाड़सिंह के घर में ठहरा हुआ था। वह मजदूरी के लिए आया था। उसके पहाड़सिंह की पत्नी से अवैध संबंध थे। पहाड़सिंह इस बात से अनजान था। पांच दिन पहले तगाराम और पहाड़सिंह दोनों घर के बाहर रात में सो रहे थे। आधी रात के बाद जब पहाड़सिंह की नींद टूटी तो उसने पाया कि तगाराम अपनी जगह पर नहीं था।
पहाड़सिंह अपनी पत्नी के कमरे की तरफ आया तो वहां दोनों कमरे के अंदर मिले। पहाड़सिंह को जैसे ही दोनों के बीच अवैध संबंधों को पता चला तो वह अपना आपा खो बैठा। उसने तगाराम का गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। इसमें उसकी पत्नी ने भी उसकी मदद की। इसके बाद पहाड़सिंह शव को छोड़कर अगले दिन मजदूरी पर चला गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।