{"_id":"597206d14f1c1bd4768b4819","slug":"one-man-died-in-a-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"उसे पता नहीं था, मौत उसका पीछा कर रही है...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उसे पता नहीं था, मौत उसका पीछा कर रही है...
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 21 Jul 2017 07:31 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक हादसे के बाद घबराकर कार को भगा रहा था। इस दौरान गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे एक व्यक्ति की मौत हो गई।
यह हादसा सीकर के सांवली रोड पर आज दोपहर में हुआ। पुलिस के अनुसार, स्विफ्ट डिजायर कार सांवली की तरफ जा रही थी। इस दौरान जलदाय विभाग के सामने कार आगे चल रही सवारियों से भरी क्रूजर गाड़ी ने गलत दिशा से ओवरटेक किया। कार क्रूजर गाड़ी से टकराती हुई आगे निकल गई। इससे क्रूजर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। इससे बड़ा हादसा टल गया।
इस घटना से घबराकर कार चालक वहां से कार को तेज गति भगाकर ले जा रहा था। सांवली सर्किल से कुछ दूर पहले ही उसकी भी कार डिवाइडर से टकरा कर पलटी खा गई। इसमें कार चालक झुंझुनूं के नवलगढ़ थाना इलाके के गोठड़ा निवासी अजीत सिंह पुत्र जीवराज सिंह की मौत हो गई व एक युवक गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एसके अस्पताल पहुंचाया, यहां से घायल युवक को हालत गंभीर होने पर जयपुर रैफर कर दिया गया। वहीं जीवराज सिंह के शव को एसके अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया । पुलिस ने वाहन जब्त कर मामला दर्ज कर लिया है।