{"_id":"5a61bd344f1c1ba4268b5434","slug":"one-criminal-arrested-in-threatening-to-lawyer","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकील को जेल से धमकी देने वाले हिस्ट्रीशीटर का गुर्गा गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वकील को जेल से धमकी देने वाले हिस्ट्रीशीटर का गुर्गा गिरफ्तार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 19 Jan 2018 03:36 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजमेर के आदर्श नगर थाना पुलिस ने वकील को जेल से फिरौती के लिए धमकी देने वाले हिस्ट्रीशीटर संजय मीणा के गुर्गे अश्विनी गुप्ता उर्फ डिन्नू को गिरफ्तार किया है। डिन्नू पहले भी वकील से एक लाख रुपए की फिरौती ले चुका है।
आदर्श नगर थानाधिकारी नरपत सिंह चारण ने बताया कि बालुपुरा रोड़ निवासी वकील सुरेन्द्र चौधरी ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी कि बर्खास्त सिपाही की हत्या करने वाला हिस्ट्रीशीटर संजय मीणा जेल से उसे धमकियां दे रहा है। इसकी जांच की गई तो सामने आया कि अलवर गेट निवासी अश्विनी गुप्ता ने सुरेन्द्र चौधरी को संजय मीणा द्वारा मांगी गई फिरौती की रकम के संबंध में फोन किए थे। इससे पहले अक्टूबर माह में भी अश्विनी गुप्ता एक लाख रुपए चौधरी से लेकर जा चुका है।
वह कई बार अपने फोन से संजय की चौधरी से बात भी करवा चुका था। थानाधिकारी के अनुसार अक्टूबर से लेकर जनवरी तक संजय मीणा सैकड़ों फोन कर चुका है। अब इस मामले में जेल से संजय मीणा को भी प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार करके पूछताछ की जाएगी। फिलहाल पुलिस अश्विनी गुप्ता से पूछताछ में जुटी हुई है।