फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   One arrested with four kg of opium milk

सवा लाख रुपए किलो है इस दूध की कीमत, जानिए क्यों

Thu, 13 Apr 2017 12:24 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 13 Apr 2017 12:24 PM IST
विज्ञापन
One arrested with four kg of opium milk
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित - फोटो : amar ujala
बाड़मेर में पुलिस ने बुधवार अलसुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए अफीम के दूध सहित एक जने को गिरफ्तार किया है। अफीम दूध की कीमत करीब पांच लाख रुपए है। यानि की एक लीटर अफीम के दूध की कीमत करीब सवा लाख रुपए होती है। 
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक गगनदीप सिंगला के निर्देशानुसार धोरीमन्ना थानाधिकारी सुरेश सारण के नेतृत्व में टीम गठित कर मुखबिर की सूचना पर अरणियाली फांटा पर नाकाबंदी की। इस दौरान पुलिस ने खोटावास अरणियाली के रहने वाले केसाराम की शक के आधार पर तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपित के कब्जे से 4 किलो अफीम का दूध बरामद किया। पुलिस ने इसकी कीमत करीब 5 लाख रुपए बताई है। पुलिस ने एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर आरोपित से पूछताछ जारी कर दी है। आशंका जताई जा रही है पूछताछ में अफीम से जुड़े अन्य मामलों का भी खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि अफीम में 12 फीसदी तक मार्फीन पाया जाता है। इसे प्रॉसेस  करके हैरोइन तैयार की जाती है। जो अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों रुपए में बिकती है। अफीम का दूध निकालने के लिए उसके कच्चे फल में एक चीरा लगाया जाता है। यह लसीला होता है। इस साल राजस्थान में अफीम की बम्पर पैदावार हुई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed