{"_id":"5991afc54f1c1bdf098b48e3","slug":"one-arrested-in-fraud-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"अदालत के नाम से फर्जी फैसला टाइप कर धोखाधड़ी, 17 साल बाद अरेस्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अदालत के नाम से फर्जी फैसला टाइप कर धोखाधड़ी, 17 साल बाद अरेस्ट
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 14 Aug 2017 07:56 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित
- फोटो : amar ujala
राजस्व मण्डल में फर्जी अदालती फैसला प्रस्तुत करके जमीनी धोखाधड़ी करने के मामले में 17 साल से फरार आरोपी आज पुलिस के हत्थे चढ़ गया। अब सिविल लाइंस थाना पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है।
अजमेर के सिविल लाइंस थानाधिकारी करण सिंह ने बताया कि अलवर के रामगढ़ निवासी इजरायल ने राजस्व मण्डल में फर्जी अदालती फैसला प्रस्तुत किया था। इसके आधार पर उसने अन्य जमीनी धोखाधड़ी भी कर दी। इसका राज खुलने पर आरोपी इजरायल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पूर्व में भी उसे गिरफ्तार किया था, लेकिन गत 17 सालों से वह पुलिस को चकमा दे रहा था। मुखबिर की सूचना व अलवर पुलिस के सहयोग से इस बार आरोपी इजरायल को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी से पूछताछ कर अदालत में पेश किया जाएगा।