{"_id":"5a7ade3e4f1c1b89268b8c1a","slug":"old-age-man-burn-alive-in-kota-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में लगी आग, जिंदा जल गया बुजुर्ग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में लगी आग, जिंदा जल गया बुजुर्ग
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 07 Feb 2018 04:38 PM IST
विज्ञापन
शव को अस्पताल ले जाती मौके पर पहुंची टीम
- फोटो : amar ujala
कोटा के महावीर नगर इलाके में आज एक मकान में आग लग गई। आग में 65 वर्षीय बुजुर्ग की जिंदा जलने से मौत हो गई।
मामला कोटा के महावीर नगर क्षेत्र का है। यहां मकान के ऊपर बने एक टापरीनुमा कमरे में यह बुजुर्ग रह रहा था। इसी दौरान अचानक शार्ट सर्किट से कमरे में आग लग गई और आग ने बुजुर्ग को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक भगवानदास के परिजन घर से बाहर गए हुए थे। भगवानदास पैरालिसिस बीमारी से ग्रसित था और चलने-फिरने में असमर्थ था। अचानक लगी आग में बुजुर्ग घिर गया और उसकी मौत हो गई।