फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Now, another Baba is responsible for five deaths of a single family

अब एक और बाबा बना एक ही परिवार की पांच मौतों का जिम्मेदार

Thu, 07 Sep 2017 01:27 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Thu, 07 Sep 2017 01:27 PM IST
विज्ञापन
Now, another Baba is responsible for five deaths of a single family
सामूहिक खुदकुशी के बाद लोगों की भीड़ - फोटो : Amar Ujala
प्रदेश में एक और बाबा की वजह से एक ही परिवार के पांच सदस्यों की जान चली गई। प्रोपर्टी कारोबारी के पांच सदस्यीय परिवार की कल सामूहिक खुदकुशी से पहले लिखे गए सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने आरोपी बाबा विशंभरदास को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है। 
विज्ञापन


विशंभरदास के खिलाफ मृतक प्रोपर्टी कारोबारी डूंगरमल के भाई नथमल ने करधनी थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। वह महल योजना, जगतपुरा स्थित श्रीजानकी सीताराम मंदिर का महंत है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि विशंभरदास ने सामूहिक खुदकुशी के दो दिन पहले ही अपने मोबाइल फोन की सिम तोड़ी थी।
विज्ञापन


इसकी पीछे क्या वजह है, इसे जानने में भी पुलिस जुटी हुई है। पुलिस के मुताबिक डूंगरमल ने सामूहिक खुदकुशी से पहले सुसाइड नोट में लिखा- महंत ने लिए पैसे, लौटा नहीं रहा, इसलिए हम 5 आदमी मर रहे हैं.. डूंगरमल ने सुसाइड नोट में लिखा... मैं और परिवार के पांच आदमी आज मर रहे हैं। उसका जिम्मेदार.........
विज्ञापन
विज्ञापन

यह लिखा था सुसाइड नोट में.....

Now, another Baba is responsible for five deaths of a single family
कमरे में मिली जहरीली गोलियों के पाउच - फोटो : Amar Ujala
महल योजना जगतपुरा श्रीजानकी सीताराम मंदिर का महंत विशंभरदास है। 5 साल पहले मैंने लोगों से पैसे लाकर उसे दिए थे, लेकिन वह लौटा नहीं रहा। लेनदार पीछे पड़े हैं। भगवान हमें माफ करे। मेरे पास दूसरा कोई चारा नहीं था कि लोगों को पैसे चुकाता।

इसके बाद पुलिस ने सुसाइड नोट में नाम व पते के आधार पर विशंभरदास को शाम को हिरासत में ले लिया और उससे आज भी पूछताछ की जा रही है। डूंगरमल के परिजनों व नजदीकी लोगों ने बताया कि डूंगरमल ने ही सर्वोदय एनक्लेव कॉलोनी को बसाया था। नोटबंदी के बाद उसे प्रॉपर्टी कारोबार में करीब 60 लाख का घाटा हुआ था। उसने जिन लोगों से कर्ज लिया था..

वे करीब रोज ही पैसे मांगने के लिए घर आया करते थे। पड़ोस में रहने वाले लोगों ने बताया कि लेनदार पैसे नहीं देने पर घर के बाहर डूंगरमल को बुलाकर धमकाते रहते थे और बुरी तरह बर्ताव करते थे।

सामूहिक खुदकुशी के बाद आंखें दान

Now, another Baba is responsible for five deaths of a single family
पांचवें सदस्य धर्मेंद्र ने आज दम तोड़ा - फोटो : Amar Ujala
इसके अलावा डूंगरमल को फोन पर भी धमकियां मिलती थी। डूंगरमल ने जिन लोगों से पैसे ले रखे थे, उनको चेक दे रखे थे। लोगों ने बैंक में चेक लगाए तो बाउंस हो गए। परिजनों ने डूंगरमल, उसकी पत्नी सुमन, बड़े बेटे जितेंद्र और बेटी खुशी की मौत के बाद उनकी आंखें दान कर दी। गौरतलब है कि करधनी निवासी 45 वर्षीय प्रोपर्टी कारोबारी डूंगरमल ने अपनी पत्नी सुमन (41) और बेटी खुशी (14) खुशी व बेटा जितेंद्र (21) सबसे छोटे पांचवें सदस्य बेटे धर्मेंद्र (16) के साथ मिलकर कल जहर खाकर सामूहिक खुदकुशी कर ली थी। 

इसी तरह, तीन दिन पहले चूरू जिले के सादुलपुर थाना इलाके में दुमकी गांव में रहने वाली पूनम मेघवाल ने कथित तांत्रिक बाबा के कहने पर अपनी 11 दिन की दुधमुंही बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद पूनम अपने घरवालों को यह कहकर गुमराह करती रही कि बच्ची को बिल्ली खा गई है। संदेह होने पर पुलिस ने पूनम के ससुर सतवीर मेघवाल की रिपोर्ट पर हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने किसी कथित तांत्रिक बाबा के हुक्म देने पर बेटी को मार डालना बताया। इस पर पुलिस ने आरोपी मां पूनम को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed