फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   new born baby stolen from nursing home at sri ganganagar

नर्सिंग होम में जन्म लेते ही बालिका गायब, पिता ने पूछा तो बताया मृत पैदा हुई बेटी

Sun, 28 May 2017 04:56 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Sun, 28 May 2017 04:56 PM IST
विज्ञापन
new born baby stolen from nursing home at sri ganganagar
डेमो इमेज - फोटो : Demo pic
श्रीगंगानगर जिले में शहर में स्थित जैन नर्सिंग होम से एक नवजात बालिका को अज्ञात शख्स चुराकर ले गया। बच्ची को गायब देखकर उसके पिता ने नर्सिंग होम में कर्मचारियों से बच्ची के बारे में पूछा तो उन्होंने बच्ची मृत पैदा होने की जानकारी देकर टाल दिया। मामला कोतवाली थाना पुलिस तक पहुंचा। रिपोर्ट दर्ज होने पर पुलिस ने छानबीन शुरु की। नर्सिंग होम में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी गई तब एक महिला नर्सिंग होम से बालिका को ले जाते हुए नजर आई। पुलिस ने फुटेज के आधार पर संदिग्ध महिला को पूछताछ के लिए भी पकड़ा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सादुलशहर के एक ईंट भट्टे पर मजदूर रवि अपनी पत्नी राजवीर कौर को प्रसव पीड़ा होने पर श्रीगंगानगर लेकर आ गया। यहां उसकी एक महिला जानकार थी। जो आर्केस्ट्रा का काम करती थी। तब उस परिचित महिला ने रवि की पत्नी को जैन नर्सिंग होम में भर्ती करवा दिया और रवि को वापस भेज दिया। कुछ देर बाद डिलीवरी होने की सूचना पर रवि नर्सिंग होम पहुंचा। तब पूजा नाम की  महिला ने उसे मृत बेटी पैदा होने की जानकारी दी और कहा कि वह ईलाज की फीस जमा करवाकर अपनी पत्नी को छुट्टी करवाकर ले जाए। 
विज्ञापन


तब रवि अपने ईंट भट्टा मालिक के पास रुपए लेकर गया और छुट्टी करवाकर पत्नी को घर ले गया। इसी दौरान ईंट भट्टा मालिक ने रवि से बातचीत कर बच्ची के बारे में पूछा तब पूरा वाकया सुनने के बाद उन्हें शक हुआ। तब सीधे कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायत दी। पुलिस उन्हें लेकर नर्सिंग होम पहुंची तब सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को देखने पर पता चला कि रवि की पत्नी ने जिंदा बालिका को जन्म दिया था। जिसे नर्सिंग होम कर्मचारी पूजा ही सुबह करीब 9 बजे गोद में ले जाते हुए भी कैमरे में दिखाई दी। इसके बाद पुलिस ने संदेह के दायरे में लोगों से पूछताछ शुरु कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed