{"_id":"5a61c3dd4f1c1b68268b5260","slug":"new-born-baby-foetus-found-in-ajmer-rajasthan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ये कैसी मां: बेटी हुई तो फेंक गई झील में, परिजनों की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ये कैसी मां: बेटी हुई तो फेंक गई झील में, परिजनों की तलाश में जुटी पुलिस
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 19 Jan 2018 03:45 PM IST
विज्ञापन
नवजात बच्ची के शव को बाहर निकालता नाविक
- फोटो : amar ujala
राजस्थान में 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' का नारा भले ही सुनने को मिले, लेकिन हालात इसके विपरित ही दिख रहे हैं। आज एक बार फिर सामने आए मामले ने हर किसी को आश्चर्य में डाल दिया।
घटना धार्मिक नगरी के नाम से मशहूर अजमेर जिले से जुड़ी है। यहां आनासागर झील में नवजात का शव मिलने से सनसनी फैल गई। नवजात एक बालिका थी, जिसे करीब दो दिन पहले झील में फेंका गया। क्रिश्चयनगंज थाने के एएसआई उगमाराम ने बताया कि सुबह झील में नवजात का शव तैरता दिखने की सूचना मिली थी। इस पर तुरंत मौके पर पहुंचे और नाविक की मदद से नवजात के शव को बाहर निकलवाया। शव को जवाहर लाल नेहरू अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।
अब पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज बच्ची के मां-बाप की तलाश शुरू कर दी है। शहर के नर्सिंग होम का रिकाॅर्ड भी खंगाला जा रहा है।

Trending Videos
यहां भी मिला भ्रूण
अलवर में भ्रूण मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस और एकत्र भीड़
- फोटो : amar ujala
उधर, अलवर में भी आज एक नवजात का भ्रूण जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय के बाहर पड़ा हुआ मिला। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। कोतवाली थाना पुलिस की टीम ने भ्रूण को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। भ्रूण के शरीर के निचले हिस्से को पूरी तरह कुत्तों ने नोच रखा था। कोतवाली थानाधिकारी राजवीर सिंह ने बताया कि आसपास के अस्पतालों की जांच कर रहे हैं। अभी तक यह पता नहीं लग सका है कि भ्रूण बालक का है या बालिका का है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।