फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   neighbors and his colleagues raped a minor

पड़ोसी और उसके साथियों ने नाबालिग से किया गेंगरेप

Sun, 21 May 2017 09:50 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 21 May 2017 09:50 PM IST
विज्ञापन
neighbors and his colleagues raped a minor
demo - फोटो : demo
राजस्थान के झुंझुनू जिले में एक नाबालिग ने पड़ोसी और उसके साथियों पर अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म का मामला पुलिस में दर्ज कराया है।    
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गुढ़ागौडज़ी निवासी एक नाबालिग लड़की ने थाने में रिपोर्ट दी कि पांच मई को उसकी पड़ोस में रहने वाली महिला पूनम स्वांमी उसके घर आई और काम का बहाना कर अपने घर ले गई। थोड़ी देर बाद पूनम वहां से चली गई तो वहां बैठे उसके देवर सुनील स्वामी ने उसके साथ जबरन ज्यादती की एवं उसकी वीडियो क्लिपिंग बना ली। 


किसी को बताने पर क्लिपिंग को सार्वजनिक करने एवं जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद 15 मई को पूनम फिर उसके घर आई और क्लिपिंग को डिलीट के बहाने उसे वापस अपने घर ले गई। वहां उसका देवर सुनील तथा दो अन्य पपुरना गांव का सुभाष स्वामी व संदीप स्वामी मौजूद था। ये तीनों उसे पिकउप में डालकर ले गए। इन्होंने उसके साथ जबरदस्ती ज्यादती की। बाद में ये लोग उसे शाम को छह बजे बबाई में छोड़कर चले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed