{"_id":"59c0e7894f1c1b9c688b54f5","slug":"national-level-wrestling-player-was-doing-wrong-police-are-also-surprised","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नेशनल लेवल का कुश्ती प्लेयर कर रहा था गलत काम, पुलिस भी रह गई हैरान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नेशनल लेवल का कुश्ती प्लेयर कर रहा था गलत काम, पुलिस भी रह गई हैरान
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 19 Sep 2017 03:53 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी रामस्वरुप
- फोटो : Vishnu Sharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल लेवल का कुश्ती प्लेयर जल्दी अमीर बनने के लालच में आकर अपराध के दलदल में उतर गया।
जानकारी के अनुसार आमेर के सर गांव में रहने वाला रामकिशन गुर्जर ने 16 सितंबर अपनी मेजर जीप को लेकर जाटावाली मोड़ से घर जा रहा था। तभी एक गाड़ी पीछा करते हुए आई।
अचानक सूनसान जगहों पर तीन बदमाशों ने अपनी गाड़ी को पीड़ित रामकिशन की गाड़ी के आगे लगाकर रुकवा लिया। इनमें एक बदमाश ने कहा कि अपना नाम सुरेंद्र दादरवाल कहते हुए धमकाया और अपने दो साथियों के साथ मारपीट शुरु कर दी। इसके बाद जीप को लूटकर भाग निकले।
इस वारदात में आरोपी रामस्वरुप थोरी भी शामिल था। आरोपी रामस्वरुप नेशनल लेवल का कुश्ती खिलाड़ी रह चुका है। वह कार बाजार का काम करता है। वारदात के बाद पीड़ित रामकिशन ने हरमाड़ा थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज करवाया।

मर्डर केस में भी था वांटेड
loot demo pic
- फोटो : Demo pic
दौलतपुरा चौकी प्रभारी हवा सिंह यादव ने बताया कि लुटेरों की गाड़ी नंबरों के आधार पर मुखबिरों से जानकारी जुटाई, तब सुरेंद्र दादरवाल के जयपुर ग्रामीण इलाके का हिस्ट्रीशीटर होने की जानकारी मिली।
तब पुलिस ने गिरोह में शामिल रामस्वरुप थोरी को कल रात को चौमूं से रींगस जाते वक्त गिरफ्तार कर लिया। उसे आज कोर्ट में पेश किया गया। डीसीपी पश्चिम अशोक गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी रामस्वरुप थोरी जाट उम्र 32 निवासी गांव भारणी, रींगस सीकर का रहने वाला है। उससे लूटी गई जीप बरामद कर ली है।
पुलिस ने बताया कि बदमाशों के संपर्क में आने से रामस्वरूप भी वाहन चोरी और लूट की वारदातों में सक्रिय भूमिका निभाने लगा था। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि आरोपी रामस्वरुप सीकर जिले के रींगस थाने में पिछले साल दर्ज हत्या के एक केस में भी वांटेड है। करीब एक साल से वह मर्डर केस में फरारी काट रहा है। उससे पूछताछ में और भी वारदातें खुलने की संभावना है।