फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   nahargarh murder or suicide: chetans realetive registered murder case

नाहरगढ़ किले पर लटके मिले चेतन के परिजन हत्या का मामला दर्ज करवाने पहुंचे थाने

Sat, 25 Nov 2017 04:30 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 25 Nov 2017 04:30 PM IST
विज्ञापन
nahargarh murder or suicide: chetans realetive registered murder case
मृतक चेतन सैनी का फाइल फोटो - फोटो : File photo
नाहरगढ़ किले की दीवार पर एक व्यक्ति चेतन सैनी का शव लटका मिलने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। चेतन के परिजनों ने थाने पहुंचकर शनिवार को हत्या का मामला दर्ज करने की मांग रखी।
विज्ञापन



गौरतलब है कि पुलिस ने शुक्रवार को खुदकुशी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। चेतन के परिजनों का कहना है कि सुसाइड का तो सवाल ही नहीं होता, चेतन की हत्या की गई है। जानकारी के मुताबिक चेतन के परिजन आज दोपहर ब्रह्मपुरी थाना पहुंचे और अपनी बात रखी। उसके साथ अन्य रिश्तेदार व करीब बीस पच्चीस स्थानीय लोग भी शामिल थे। परिजनों ने पुलिस के अधिकारियों से कहा कि चेतन सुसाइड नहीं कर सकता। न तो उसे किसी तरह का तनाव था न ही किसी और तरह की परेशानी।
विज्ञापन


चेतन के रिश्तेदार उमा शंकर ने बताया कि हमने पुलिस से बात की है और हत्या का मामला दर्ज करवाने की अपनी मांग रखी है। साथ ही हमने मुआवजे का मांग भी रखी है। हमने पुलिस को कहा है कि मौके पर जिस तरह की स्थितियां थीं, उनमें सुसाइड नहीं लग रहा। पुलिस ने भी जांच करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छोटे भाई ने दिए ये तर्क

nahargarh murder or suicide: chetans realetive registered murder case
सवालों के घेरे में यह मौत,रस्सी से लटकी लाश - फोटो : Vishnu Sharma
मृतक चेतन के भाई हीरालाल सैनी का कहना है कि मैं चेतन का सबसे छोटा भाई हूं। हमारे परिवार के साथ किसी तरह की परेशानी नहीं है। न ही चेतन किसी तरह के तनाव में था। हमारे परिवार वाले थाने इसी बात को बताने गए हैं कि उसकी हत्या हुई है उसने खुदकुशी नहीं की है। हमारी मांग है कि हत्या का मामला दर्ज करवाया जाए।

गौरतलब है कि शुक्रवार सुबह नाहरगढ़ किले की प्राचीर पर एक लाश लकटती हुई मिली थी। लाश के पास पत्थरों से फिल्म पद्मावती का नाम और कई बातें लिखी हुई थी। पत्थरों पर लिखी हुई बातों में चेतन को तांत्रिक लिखा गया था। इसमें लिखा गया था कि हम सिर्फ पुतले नहीं लटकाते हम में है दम। दूसरी तरफ दूसरे पत्थर पर लिखा हुआ था कि चेतन तांत्रिक मारा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed