फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   murder in ajmer

युवक की कमरे में मिली लाश, गांव वालों ने किया थाने का घेराव

Sun, 03 Sep 2017 07:51 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 03 Sep 2017 07:51 PM IST
विज्ञापन
murder in ajmer
थाने का घेराव - फोटो : amar ujala
युवक की कमरे में लाश मिली और उसके बाद आक्रोशित गांव वालों ने थाने का घेराव किया। 
विज्ञापन


घटना अजमेर के मसूदा थाना क्षेत्र के गांव मोतीपुरा की है। मसूदा थानाधिकारी करण सिंह शेखावत ने बताया कि मोतीपुरा गांव के 23 वर्षीय सद्दाम की बीती देर रात गला रेतकर हत्या कर दी गई। इसकी जानकारी सुबह मिली। जब मौके पर जाकर देखा तो सद्दाम की लाश उसके बिस्तर पर खून से लहूलुहान पड़ी हुई थी। 

इस संबंध में जब उसकी पत्नी अफसाना से पूछताछ की तो उसने कुछ भी नहीं बताया। ऐसे में प्रथम दृष्टया अफसाना द्वारा अपने किसी प्रेमी के साथ मिलकर हत्या करने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन


मृतक के शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। वहीं अफसाना को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। उधर, घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस थाने का घेराव कर रोष जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed