{"_id":"58b831de4f1c1bc6358306f2","slug":"murder-accused-arrest-in-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में साथी से कहासुनी पर हत्या कर भाग निकला हत्यारा गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे में साथी से कहासुनी पर हत्या कर भाग निकला हत्यारा गिरफ्तार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 03 Mar 2017 10:59 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब के नशे में आपसी कहासुनी पर दोस्त की हत्या कर भाग निकले एक आरोपी युवक को दूदू थाना पुलिस ने पकड़ने में कामयाबी हासिल कर ली। एसपी जयपुर ग्रामीण डॉक्टर रामेश्वर लाल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी नारायण सिंह बागरिया है, जो करीब 25 साल का है। वह दूदू तहसील में बागरियों की ढाणी, तन खुड़ीयाल का रहने वाला है।
गत 2 मार्च को देर रात छापरवाड़ा गेस्ट हाउस में आरोपी नारायण सिंह और उसका दोस्त धर्मेंद्र बागरिया ने साथ मिलकर शराब पी। इसी बीच उनके बीच कहासुनी होने से झगड़ा हो गया। इससे गुस्से में आकर नशे में धुत नारायण सिंह ने धर्मेंद्र से पत्थरों से पीट पीटकर हत्या कर दी। फिर वहां से भाग निकला।
वारदात के बाद जब धर्मेंद्र के परिजनों को हत्या का पता चला तब उसके पिता राजाराम सिंह ने दूदू थाने में सूचना दी। तब थानाप्रभारी सुरेंद्र सिंह के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने आरोपी नारायण सिंह का पता लगाया। उसे खुड़ीयाला खुर्द और माल की ढाणी के बीच जंगलों से पीछा कर दबोच लिया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।