फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Mother jump in to water with eight year old child

बेबस मां ने उठाया ऐसा कदम कि मंदबुद्धि बच्चे को भी गंवानी पड़ी जान

Tue, 10 Oct 2017 06:56 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 10 Oct 2017 06:56 PM IST
विज्ञापन
Mother jump in to water with eight year old child
मोर्चरी के बाहर जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला
उस मां की गोद में नियति ने बच्चा तो दिया, लेकिन एक कमी रख दी। बस यही कमी मां को अखर गई। आठ साल तक पालने के बाद मां ने अपने मंदबुद्दि बेटे के साथ कुंए में छलांग लगा दी।
विज्ञापन


मामला झुंझनूं जिले का है। झुंझनूं के खेतडीनगर थाना इलाके के बिछरिया की ढ़ाणी में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक विवाहिता ने आठ साल के मंदबुद्धि बच्चे के साथ कुंए में छलांग लगा दी। इससे मां बेटे दोनों की मौत हो गई। इस संबंध में मृतक महिला के पीहर पक्ष के लोगों ने ससुरालवालों पर हत्या कर कुएं में डालने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही थी।
विज्ञापन


खेतड़ी नगर पुलिस के मुताबिक चारवास पंचायत की बिछरिया की ढाणी निवासी जयसिंह  जाट के आठ साल का बेटा है। वह जन्म से ही मंदबुद्धि था। इसको लेकर उसकी पत्नी रामप्यारी परेशान रहती थी। मंगलवार को रामप्यारी बेटे प्रियांशु को लेकर गांव के कुएं में कूद गई। आवाज सुनकर लोग दौड़ कर आये और दोनों को निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

ससुराल पक्ष पर लगाया आरोपी

Mother jump in to water with eight year old child
मृतका के परिजन - फोटो : अमर उजाला
सूचना पर डीएसपी विरेन्द्र मीणा व  खेतड़ीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और खेतड़ी के राजकीय अजीत अस्पताल पहुंचाया। यहां मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। बाद में चिड़ावा के श्योपुरा गांव से मृतका रामप्यारी के परिजन भी पहुंच गए। उन्होंने ससुराल वालों पर रामप्यारी की हत्या कर कुएं में डालने का आरोप लगाया है। देर शाम तक परिजनों ने मामला दर्ज नहीं करवाया था। मामले की जांच डीएसपी वीरेंद्र मीणा कर रहे हैं। मृतका का पति फौज में है और फिलहाल छुट्टियों पर आया हुआ है ।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed