फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Money laundering from hotel owners

होटल मालिकों से वूसली करते थे ये 'फर्जी पत्रकार', गिरफ्तार

Sat, 20 May 2017 01:41 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 20 May 2017 01:41 PM IST
विज्ञापन
Money laundering from hotel owners
पुलिस ने धरा इन फर्जी पत्रकारों को - फोटो : अमर उजाला
सिंधी कैम्प थाना पुलिस ने चार फर्जी पत्रकारों को धर दबोचा है। खुद को प्रदेश के जाने माने मीडिया हाउसेज में काम करने का दावा करके ये सिंधी कैम्प और आस पास के इलाके में मौजूद होटलों में वसूली किया करते थे। जानकारी के मुताबिक ये फर्जी पत्रकार लंबे समय से इस तरह के कामों में लिप्त थे।
विज्ञापन


सिन्धी कैंप थाना पुलिस ने शुक्रवार को होटलों में जाकर होटल मालिक को धमकाकर रुपए ठगने वाले चार फर्जी पत्रकारों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी अबरार अहमद (21) निवासी ब्रह्मपुरी, रहजान (40) निवासी ब्रह्मपुरी, वकील बाबू (24) निवासी भट्टा बस्ती और एक महिला शमशाद (39) निवासी सुभाष चौक है। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी कुछ दिनों पहले थाना इलाके में स्थित ममता होटल के मालिक मुरारी लाल को होटल में गलत काम होने की धमकी देकर पैसे वसूल रहे थे।
विज्ञापन


पिछले दिनों इन्होने होटल मैनेजर से करीब तीस हजार रुपए लेकर गए थे। जिसके बाद फिर इन्होंने होटल जाकर धमकाकर रुपए की मांग की। जिसके चलते होटल मालिक ने पुलिस को सूचित कर दिया। जहां पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से कुछ चैनल सहित अखबारों की आईडी बरामद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed