फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Minor played a bloody game, died, it became alive in rajasthan

नाबालिग विवाहिता ने खेला खूनी खेल, मर कर यूं हो गई जिंदा

Thu, 16 Nov 2017 05:35 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Thu, 16 Nov 2017 05:35 PM IST
Minor played a bloody game, died, it became alive in rajasthan
वृद्धा को जिंदा जलाकर हत्या - फोटो : Demo pic
नाबालिग विवाहिता की मौत के बाद उसका दाह संस्कार कर दिया। करीब दो महीने बाद यह विवाहिता अचानक परिवार के सामने आ गई। इसके बाद जो विवाहिता को लेकर जो राज खुला उसे सुनकर पुलिस और परिजन भी चौंक गए। 


घटना राजस्थान के करौली जिले के सकलूपुरा गांव की है। करौली एसपी अनिल कयाल के मुताबिक यहां एक विवाहिता को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जिस नाबालिग विवाहिता को गिरफ्तार किया है, उसे मृत मानकर परिजन करीब दो महीने पहले दाह संस्कार कर चुके हैं। इस विवाहिता की गिरफ्तारी से परिजन और पुलिस भी सकते में है। 

ससुराल नहीं जाना चाहती थी, इसलिए...

Minor played a bloody game, died, it became alive in rajasthan
demo pic - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, गांव में दो महीने पहले एक घटना हुई थी। यहां एक घर में चारे के ढेर में ​भीषण आग लग गई थी। इस आग में जलने से एक महिला की मौत हुई थी। मृतक की पहचान उसके कपड़ों के आधार पर करके एक परिवार ने दाह संस्कार कर दिया गया। करीब दो महीने बाद ये युवती अचानक अपने पीहर लौट आई। ये देखकर घर वाले भी चौंक गए। दरअसल वह ससुराल नहीं जाना चाहती थी। इसलिए उसने एक वारदात को अंजाम दिया।

करौली उपाधीक्षक हनुमान सिंह कविया के मुताबिक जिस दिन विवाहिता की मौत की घटना हुई थी। ठीक उसी दिन से गांव में रहने वाली वृद्धा तीजों जाटव लापता चल रही थी।  

उसके बेटे विजेंद्र ने 2 नवंबर को पुलिस थाने में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जिसमें यह भी बताया कि अंतिम बार 12 सितंबर को तीजो देवी को विवाहिता किशोरी के साथ देखा गया था।

जानिए,जिसका दाह संस्कार किया वो कौन थी...

Minor played a bloody game, died, it became alive in rajasthan
demo pic - फोटो : अमर उजाला
ऐसे में पुलिस ने विवाहिता किशोरी की गतिविधियों पर निगरानी रखी और कड़ी पूछताछ की तो सब कुछ उगल दिया। पुलिस के अनुसार, ​ससुराल नहीं जाने की जिद और ख्वाहिश में इस नाबालिग विवाहिता ने खूनी खेल खेला। 

साजिश के अनुसार, वह गांव में रहने वाली वृद्धा तीजो देवी के पास गई और उसे गेहूं देने का बहाना बनाकर अपने घर ले लाई। यहां किशोरी ने तीजों देवी की रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी और लाश को चारे के तूड़े ढेर में छिपा दिया। इसके बाद वापस कमरे पर आ गई।  

अगले दिन आरोपी ने वृद्धा तीजो पर केरोसिन तेल छिड़ककर चारे के तूड़े में आग लगा दी। इसके बाद शव के पास अपने कपड़े रखकर भाग गई। आग लगने पर​ विवाहिता के परिजनों और स्थानीय लोगों ने आग बुझाई। वहां ​जो शव मिला। उसे विवाहिता का मानकर दाह संस्कार कर दिया। 
विज्ञापन

बेटे ने कराया मुकदमा दर्ज

Minor played a bloody game, died, it became alive in rajasthan
गिरफ्तार - फोटो : FILE PHOTO
वारदात का खुलासा होने पर मृतका तीजो जाटव के बेटे विजेंद्र ने ​आरोपी के खिलाफ मां की हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया। फिलहाल किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेशकर विवाहिता को बाल सुधार गृह, भरतपुर में भेज दिया गया। वारदात के खुलासे की कार्रवाई उपाधीक्षक हनुमान सिंह कविया के निर्देशन में हुई।
 
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed