फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   minor girl rapped

मां बुला रही है, कहकर ले गया और फिर किया नाबालिग से दुष्कर्म

Fri, 15 Sep 2017 03:06 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 15 Sep 2017 03:06 PM IST
विज्ञापन
minor girl rapped
demo pic

विज्ञापन
उदयपुर शहर के उपनगरीय क्षेत्र हिरणमगरी में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नाबालिग सराड़ा-सेमारी क्षेत्र के एक गांव की है और आरोपी पूर्व सरपंच का बेटा बताया गया है। 

पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। आरोपी फरार है जिसकी तलाश शुरू कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार, ये वारदात बीते दिन की है। जिसमें पीड़िता को आरोपी बहला-फुसलाकर ले गया और दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है कि आरोपी खरड़ गांव के पूर्व सरपंच लालूराम का पुत्र राजेश कुमार है।
विज्ञापन


आरोपी राजेश ने किशोरी को यह झांसा दिया कि कोर्ट में पेशी होने के कारण उसकी मां ने उसे भी वहां बुलाया है। इस पर बालिका आरोपी के विश्वास में आ गई। इस दौरान रास्ते में राजेश उसे काफी देर तक घुमाता हुआ सेक्टर-4 में पहुंचा, जहां उसके दोस्त का मकान था। यहां आरोपी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे खुला मामला

minor girl rapped

पीड़ित पक्ष की ओर से थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया गया है कि आरोपी दुष्कर्म करने के बाद वहां से भाग गया। बाद में पीड़िता ने अपनी मां को उसके साथ आपबीती बताई। इस पर परिजनों ने लालूराम के पुत्र राजेश के खिलाफ नाबालिग को जबरन भगाने और उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आज सुबह पीड़िता की मेडिकल जांच कराई है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed