{"_id":"596cd78e4f1c1b2b4e8b47b7","slug":"minor-girl-raped-in-alwar-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूमियत पर वार! टॉफी का लालच देकर चार साल की बच्ची को दिया दर्द ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मासूमियत पर वार! टॉफी का लालच देकर चार साल की बच्ची को दिया दर्द
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 17 Jul 2017 09:30 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभी तो उसने ठीक से अपनों को समझना भी नहीं सीखा था। इसी का फायदा उठाकर एक शख्स ने आज मासूमियत पर वार करके मानवता को शर्मसार कर दिया। आरोपित ने नाबालिग चार साल की मासूम को टॉफी का लालच देकर हवस का शिकार बना डाला। हालांकि, पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
यह घिनौना कृत्य अलवर जिले के टहला थाना क्षेत्र से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार, एक चार वर्षीय बालिका से गांव के ही युवक ने दुष्कर्म का घिनौना कृत्य किया। बताया जा रहा है कि बच्ची घर के पास ही खेल रही थी। तभी गांव का ही रहने वाला बीस वर्षीय मनीष कुमार कोली उसके पास आया और उसे टॉफी का लालच देकर अपने साथ ले गया। यहां पास ही एक मिट्टी के डोळे के पास ले जाकर उससे दुष्कर्म किया। बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर पास ही गुजर रहे लोगों ने जब मौके पर जाकर देखा तो वे चौंक गए।
आरोपित लोगों को देखकर भागने लगा, लेकिन लोगों ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया और उसकी धुनाई कर दी। इसके बाद आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे और घायल बच्ची को अलवर के महिला अस्पताल में पहुंचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित मनीष को गिरफ्तार कर लिया है। अलवर ग्रामीण एएसपी मूलसिंह राणा पे बताया कि आरोपित के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।