{"_id":"591eb1d84f1c1bd81af22739","slug":"minor-attack-with-knife-in-alwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग पर चाकू से हमला, आरोपित फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग पर चाकू से हमला, आरोपित फरार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 19 May 2017 02:27 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलवर में शुक्रवार को एक युवक द्वारा नाबालिग पर चाकू से हमला कर घायल करने की घटना सामने आई है। जिसके बाद घायल नाबालिग ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है।
जानकारी के अनुसार, आरोपित युवक पवन कोली ने शुक्रवार को अलवर शहर में स्थित मनी का बड़ के पास नाबालिग पर चाकू से हमला कर दिया। इससे नाबालिग के हाथ में गंभीर चोट आई है। घायल नाबालिग बालिका अचानक हुए हमले से बुरी तरह डर गई। इस पर वहां मौजूद लोग पहले उसे अस्पताल लेकर गए, जहां से उसे कोतवाली थाना ले जाया गया। यहां नाबालिग के बयानों के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित युवक की तलाश शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि आरोपित युवक पहले बालिका के गांव में एक फर्नीचर की दुकान पर काम करता था और अब मनी का बड़, कंपनी गार्डन के पास ही दुकान पर काम करने लगा है। इसी दौरान यहां बालिका भी भगत सिंह सर्किल के पास ही बोरे बनाने की फैक्ट्री में काम करती है। सूत्रों का कहना है मामला किसी पुराने विवाद से जुड़ा है जिसकी पड़ताल की जा रही है।