फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Maulana arrested by police in case of sexual harassment, trapped by family

किशोरी का यौन शोषण कर रहा था 'मौलाना', परिजनों ने यूं बिछाया जाल

Wed, 04 Oct 2017 02:53 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Wed, 04 Oct 2017 02:53 PM IST
विज्ञापन
Maulana arrested by police in case of sexual harassment, trapped by family
गिरफ्तार मोहम्मद इलियास उर्फ मौलाना - फोटो : Amar Ujala
मासूम बच्ची से दुष्कर्म केस में जमानत पर छूटे आरोपी 'मौलाना' ने फिर एक किशोरी को निशाना बनाया। वह इस किशोरी को दो बार यौन शोषण का शिकार बना चुका था। घबराई बच्ची ने चुप्पी तोड़कर परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद परिजनों ने बच्ची का पूरा साथ दिया।
विज्ञापन


परिवार ने आरोपी को धरने के लिए जाल बिछाया। आरोपी मौलाना जाल में फंस गया और पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस उपायुक्त उत्तर सत्येन्द्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद इलियास पुत्र मोहम्मद इशाक निवासी मोहल्ला महावतान, रामगंज है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार इलियास खुद को मौलाना बताता है। वह पिछले साल भी एक आठ वर्षीय मासूम के साथ ऐसी ही हरकतें करते हुए पकड़ा गया था। तब पुलिस ने उसे पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वह हाल ही जेल से जमानत पर छूटकर बाहर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी ने घर पर बताया कि एक दाढ़ी वाले ने पीछे से जबरन पकड़ा

Maulana arrested by police in case of sexual harassment, trapped by family
रेप - फोटो : सांकेतिक चित्र
​रामगंज निवासी 11 वर्षीया पीड़ित बच्ची के ताऊ ने कल रामगंज थाने में एक रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जिसमें बताया कि तीन दिन पहले एक दाढ़ी वाले आदमी ने उसकी भतीजी को घर से बाहर जाते वक्त पीछे से जबरन पकड़ लिया तथा मुंह दबाकर अपने साथ ले जाने लगा। भतीजी के रोने पर वह छोड़कर चला गया।

किशोरी ने अपने ताऊ को घर पर जाकर जो भी बताया था, उसे पुलिस को बता दिया गया। तब किशोरी के परिजनों ने अपने स्तर पर आरोपी को पकड़ने के लिए खुद ही जाल बिछाया। दो दिनों तक अपनी बच्ची पर नजर रखी। परिजनों ने एक पल भी अपनी बच्ची से नजरें नहीं हटाईं।

इसके बाद ​बच्ची को फिर से हिम्मत देकर घर से बाहर भेजा। तब बच्ची को अकेला देखकर आरोपी ने फिर से पीछे से पकड़ लिया और मुंह दबाकर जबरन अपने साथ ले जाने लगा। तब बच्ची रोने चिल्लाने लगी।

घबराई बच्ची जोर से चिल्लाई, आरोपी हड़बड़ाया

Maulana arrested by police in case of sexual harassment, trapped by family
rape - फोटो : demo pic
बच्ची इतनी जोर-जोर से चिल्लाई कि आरोपी हड़बड़ा गया। तभी बच्ची पर निगाह रख रहे परिजनों आरोपी को धरने के लिए दौड़े। यही नहीं बच्ची की पुकार से स्थानीय लोग भी मदद के लिए दौड़े चले आए।

भीड़ को इकट्ठा देखकर आरोपी बच्ची को वहीं छोड़कर भाग गया। लेकिन बच्ची के परिजनों ने उसे पहचान लिया। मुकदमा दर्ज होने पर मामले को गंभीरता से लेते हुए रामगंज थानाधिकारी अशोक चौहान ने आरोपी मौलाना मोहम्मद इलियास को धरदबोचा।

आरोपी के खिलाफ लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम का अपराध पुष्टि होने पर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed