{"_id":"59b4e0fc4f1c1be27f8b5855","slug":"married-woman-raped-in-alwar-while-she-went-for-toilet-in-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौच करने गई महिला को जबरन बाइक पर बैठाकर ले गए हैवान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शौच करने गई महिला को जबरन बाइक पर बैठाकर ले गए हैवान
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 10 Sep 2017 12:50 PM IST
विज्ञापन
rape demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव में रात को शौच करने गई एक विवाहिता को अंधेरे का फायदा उठाकर दो बदमाश जबरन बाइक पर बैठा ले गए और सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म कर डाला। मामला भिवाड़ी के यूआईटी थाना क्षेत्र के ग्वालदा गांव का है जहां रात में शौच करने गई विवाहिता के साथ दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता द्वारा थाने में नामजद मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
दुष्कर्म पीड़िता ने बताया कि वह शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे शौच करने गई थी कि उसी दौरान वहां पहले से ही घात लगाए दो लोग बैठे हुए थे। दोनों शख्स ने विवाहिता को जबरन बाइक पर बैठाया और किसी सुनसान जगह पर ले गए और दोनों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।
दुष्कर्म करने के बाद विवाहिता को दुष्कर्मी एक अज्ञात स्थान पर छोड़कर फरार हो गए। वह रात करीब 3 बजे किसी तरह घर लौटी तो अपने घरवालों को अपबीती सुनाई। परिजनों ने आज थाने पहुंचकर ताहिर नामक एक शख्स और उसके साथ आए एक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।